फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Akshay Kumar: बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद के लिए अक्षय कुमार ने बढ़ाया हाथ, इतने करोड़ रुपये देने का किया वादा

Fri, 05 Sep 2025 10:22 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Akshay Kumar Punjab Flood: बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने पंजाब के बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाया है। इससे पंजाब में राहत और पुनर्वास कार्यों में आसानी होगी।
विज्ञापन
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब इन दिनों भयानक बाढ़ से प्रभावित है। बाढ़ की वजह से यहां कई लोगों की जानें गईं। हजारों लोगों को विस्थापित होना पड़ा है। पंजाब के बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद के लिए कई बॉलीवुड सेलेब्स ने हाथ आगे बढ़या है। इस कड़ी में अब अभिनेता अक्षय कुमार का नाम जुड़ गया है। उन्होंने पंजाब में राहत और पुनर्वास कार्यों में मदद के लिए 5 करोड़ रुपये देने का वादा किया है।
विज्ञापन

मदद करके धन्य महसूस करते हैं अक्षय
खबर की तस्दीक करते हुए अक्षय कुमार ने कहा 'हां मैं पंजाब बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत सामग्री खरीदने के लिए पांच करोड़ रुपये दे रहा हूं। मैं कौन होता हूं किसी को 'दान' देने वाला? जब मुझे मदद का हाथ बढ़ाने का मौका मिलता है, तो मैं खुद को धन्य महसूस करता हूं। मेरे लिए यह मेरी सेवा है। यह मेरा एक छोटा सा योगदान है। मैं प्रार्थना करता हूं कि पंजाब में मेरे भाइयों और बहनों पर आई यह प्राकृतिक आपदा जल्द ही दूर हो जाए।'

पहले भी मदद कर चुके हैं अक्षय कुमार
यह पहली बार नहीं है जब अक्षय कुमार ने मानवीय संकट के समय लोगों की मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाया है। चेन्नई बाढ़ और कोविड-19 महामारी के दौरान भी उन्होंने लोगों की मदद की थी। उन्होंने 'भारत के वीर' पहल के तहत सैनिकों के परिवारों का सपोर्ट किया है। वह अपने प्रभाव और संसाधनों का इस्तेमाल दूसरों की मदद के लिए करते हैं।
विज्ञापन

दिलजीत दोसांझ ने पंजाब का हौसला बढ़ाया
अभिनेता दिलजीत दोसांझ ने पंजाब में बाढ़ के कहर पर एक भावुक संदेश जारी किया। उन्होंने लोगों के धैर्य की तारीफ की है और कहा 'पंजाब जख्मी है पर हारा नहीं है।' 
इससे पहले दिलजीत दोसांझ ने गुरदासपुर और अमृतसर के 10 सबसे ज्यादा प्रभावित गावों को गोद लिया था। वह सरकार और गैर सरकारी संगठनों के साथ मिलकर यहां काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें