फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Metro In Dino Trailer: ‘कन्फ्यूजिंग है आजकल का प्यार’, अलग-अलग कहानियां बताता मेट्रो इन दिनों का ट्रेलर रिलीज

Wed, 04 Jun 2025 02:20 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Metro In Dino Trailer Release: अलग-अलग प्रेम कहानियां दिखाती अनुराग बसु की फिल्म ‘मेट्रो इन दिनों’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। जानिए कैसा है ट्रेलर।
विज्ञापन
मेट्रो इन दिनों ट्रेलर - फोटो : इंस्टाग्राम-@tseries.official
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अनुराग बसु की मल्टीस्टारर फिल्म ‘मेट्रो इन दिनों’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म में सारा अली खान, आदित्य रॉय कपूर, अली फजल, नीना गुप्ता, फातिमा सना शेख, पंकज त्रिपाठी, कोंकणा सेन शर्मा और अनुपम खेर समेत एक लंबी स्टारकास्ट नजर आ रही है। ये फिल्म 2007 में आई अनुराग बसु की ही फिल्म ‘लाइफ इन अ मेट्रो’ का अगला भाग है। हालांकि, दोनों  ही फिल्मों की कहानी अलग-अलग है। ‘मेट्रो इन दिनों’ में भी ‘लाइफ इन अ मेट्रो’ की तरह ही अलग-अलग कपल्स की कहानी दिखाई गई हैं।

विज्ञापन

 


 

अरिजीत सिंह के गाने से हुई ट्रेलर की शुरुआत
3 मिनट 17 सेकंड के ट्रेलर की शुरुआत अरिजित सिंह की आवाज में एक रोमांटिक गाने से होती है। जिसके साथ फिल्म की चारों जोड़ियां सारा अली खान-आदित्य रॉय कपूर, पंकज त्रिपाठी-कोंकणा सेन शर्मा, अनुपम खेर-नीना गुप्ता और अली फजल-फातिमा सना शेख की कहानी दिखती है। इसके बाद आदित्य रॉय कपूर कहते हैं कि आजकल का प्यार चीज चाइनीज सेजवान मसाला डोसा की तरह काफी कन्फ्यूजिंग है, जिसमें चेन्नई से लेकर चाइना तक सब कवर कर लिया लेकिन रहा कहीं का नहीं। 

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ेंः Aankhon Ki Gustaakhiyan: सामने आया ‘आंखों की गुस्ताखियां’ का पहला पोस्टर, प्यार में खोए दिखे विक्रांत-शनाया

ट्रेलर में दिखी चारों जोड़ियों की अलग-अलग कहानी
ट्रेलर में चारों कहानियों की झलक देखने को मिलती है। जिसमें प्यार से लेकर हार्टब्रेक तक की कहानी दिखती है। जहां एक ओर आदित्य-सारा मॉडर्न जमाने के प्यार में पड़े हैं, तो वहीं अली और फातिमा के बीच थोड़ी टेंशन देखने को मिलती है। जबकि अनुपम खेर और नीना गुप्ता की एक ओल्ड एज लव स्टोरी है, तो वहीं पंकज त्रिपाठी और कोंकणा सेन शर्मा हंसी-मजाक के साथ अपनी प्रेम कहानी को आगे बढ़ा रहे हैं।

4 जुलाई को रिलीज होगी फिल्म
भारी भरकम स्टारकास्ट से सजी ‘मेट्रो इन दिनों’ का फैंस लंबे वक्त से इंतजार कर रहे थ। हालांकि, पहले फिल्म को इस साल की शुरुआत में रिलीज होना था। लेकिन इसकी रिलीज टल गई। अब ये फिल्म 4 जुुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें