फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Met Gala 2025: शाहरुख ने बताई मेट गाला में डेब्यू करने की वजह, बोले- 'मैं शर्मीला हूं पर उनकी खुशी के लिए...'

Tue, 06 May 2025 12:07 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Shah Rukh Khan At Met Gala: शाहरुख खान अपने मेट गाला डेब्यू को लेकर लगातार चर्चाओं में बने हुए हैं। अब शाहरुख ने बताया कि वो आखिर किस वजह से मेट गाला में पहुंचे।
विज्ञापन
शाहरुख खान - फोटो : इंस्टाग्राम-@vogueindia और @sabyasachiofficial
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान का मेट गाला 2025 में डेब्यू शानदार रहा और ये लगातार चर्चा में बना हुआ है। शाहरुख के लुक से लेकर उनके अंदाज तक की हर कोई चर्चा कर रहा है। वहीं शाहरुख भी अपने इस डेब्यू को लेकर खासा उत्साहित दिखे। हालांकि, शाहरुख खान ने इस दौरान मेट गाला की कार्पेट पर पहली बार उतरने को लेकर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वो इसको लेकर काफी नर्वस थे। खुद को शर्मीला बताते हुए शाहरुख ने ये खुलासा भी किया कि वो किसकी खुशी के लिए मेट गाला में शामिल हुए। साथ ही उन्होंने अपने डिजाइनर सब्यसाची की भी दिल खोलकर तारीफ की।

मेट गाला में नर्वस हुए शाहरुख 

विज्ञापन

मेट गाला के दौरान बातचीत करते हुए शाहरुख खान ने बताया कि वो काफी नर्वस थे। शाहरुख से जब मेट गाला में उतर कर इतिहास रचने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मैं इतिहास के बारे में नहीं जानता, लेकिन मैं बेहद नर्वस और उत्साहित हूं। अपने मेट गाला में पहुंचने का श्रेय अपने डिजाइनर सब्यसाची को देते हुए एक्टर ने कहा, “सब्यसाची ने ही मुझे यहां आने के लिए राजी किया। मैंने बहुत ज्यादा रेड कार्पेट अटेंड नहीं किए हैं, इसलिए मैं थोड़ा शर्मीला हूं, लेकिन यहां आना अद्भुत है।” फिर एंकर ने पूछा कि कार्पेट ब्लू है, तो क्या सुपरस्टार कम नर्वस थे? इस पर एक्टर ने रिएक्ट करते हुए कहा, ‘ओह! अब मैं बिल्कुल ठीक हूं। अब सब ठीक है।’




यह खबर भी पढ़ें: Srk at Met Gala: विदेशी मीडिया ने शाहरुख से पूछा नाम, फैंस ने जताई नाराजगी; बोले अंदाजा है किससे बात कर रहे हो?

बच्चों की खुशी के लिए उत्साहित हुए शाहरुख

विज्ञापन

शाहरुख खान ने आगे बताया कि वो किनकी खुशी के लिए मेट गाला में पहुंचे और उन्हें वहां देखकर सबसे अधिक कौन गौरवान्वित महसूस कर रहा है। एक्टर ने कहा, ‘मेरे लिए जो सबसे ज्यादा एक्साइटमेंट वाली बात है वो मेरे बच्चे हैं, जो मेट गाला के लिए खुश और गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।’ अपने आउटफिट को लेकर शाहरुख ने कहा, ‘मैंने सब्यसाची से सिर्फ यही कहा कि मैं सिर्फ ब्लैक एंड व्हाइट पहनता हूं, लेकिन उन्होंने मेरे लिए जो डिजाइन किया, उसमें मैं बहुत कंफर्टेबल फील कर रहा हूं। मुझे लगता है कि ऐसा होना चाहिए।’

यह खबर भी पढ़ें: Met Gala 2025: शाहरुख ने दिखाया सुपर स्टारडम तो कियारा ने किया मदरहुड को सलाम; जानें सेलेब्स के आउटफिट डिटेल्स

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें