फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srk at Met Gala: विदेशी मीडिया ने शाहरुख से पूछा नाम, फैंस ने जताई नाराजगी; बोले अंदाजा है किससे बात कर रहे हो

Tue, 06 May 2025 10:41 AM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Met Gala 2025: शाहरुख खान पहली बार मेट गाला पहुंचे। सब्यसाची की ड्रेस में उन्होंने अपना डेब्यू किया। अब मेट गाला में शाहरुख के साथ कुछ ऐसा हुआ, जिससे उनके फैंस नाराज हो गए हैं। जानिए क्या है पूरा मामला।
विज्ञापन
शाहरुख खान - फोटो : इंस्टाग्राम-@vogueindia
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान ने इस बार मेट गाला 2025 में अपना शानदार डेब्यू किया। भारत के मशहूर डिजाइनर सब्यसाची के शानदार ब्लेक कलर के आउटफिट में शाहरुख काफी कमाल लगे। सब्यसाची ने शाहरुख को ये लुक उनके स्टारडम को देखते हुए दिया। शाहरुख का लुक चर्चाओं में है। लेकिन इस बीच मेट गाला से अब एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में शाहरुख मेट गाला में मौजूद विदेशी मीडिया से बात कर रहे हैं। इस दौरान शाहरुख खान मीडिया को अपना परिचय देते हैं और बताते हैं कि ‘मैं शाहरुख खान हूं’। अब भारत में किंग खान के फैंस को ये बात पसंद नहीं आई है कि शाहरुख खान जैसे सुपरस्टार को विदेशी मीडिया के सामने अपना परिचय देना पड़ा। इसको लेकर फैंस काफी नाराज हैं।

शाहरुख के परिचय देने से नाराज हुए फैंस

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें दिखता है कि शाहरुख खान मीडिया को अपना नाम बता रहे हैं। दरअसल, मेट गाला में मौजूद मीडिया में से एक ने जब सुपरस्टार का नाम पूछा तो एक्टर ने मुस्कुराते हुए कहा, ‘मैं शाहरुख खान हूं’। शाहरुख ने तो बड़े ही सलीके से मुस्कुराहट के साथ अपना नाम बता दिया। लेकिन शाहरुख के फैंस को यह बात बिल्कुल भी पसंद नहीं आई और वो विदेशी मीडिया पर हमलावर हो गए। 

यह खबर भी पढ़ें: Met Gala 2025: शाहरुख ने दिखाया सुपर स्टारडम तो कियारा ने किया मदरहुड को सलाम; जानें सेलेब्स के आउटफिट डिटेल्

 

विज्ञापन
विज्ञापन

शाहरुख खान - फोटो : इंस्टाग्राम-@sabyasachiofficial

यूजर बोले- घर जाकर गूगल करेगी तो पता चलेगा शाहरुख कौन हैं
वीडियो वायरल होने के बाद फैंस अब विदेशी मीडिया पर भड़क रहे हैं। प्रशंसकों ने खान के तीन दशक लंबे करियर और उनकी वैश्विक लोकप्रियता का हवाला देते हुए इस पर नाराजगी व्यक्त की। एक फैन ने कहा, “उन्हें पता नहीं था कि वे किससे बात कर रहे हैं”। एक यूजर ने वीडियो को लेकर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा है, “अगर आप मेट गाला कवर रहे हैं, तो आपको पता होना चाहिए कि यहां कौन-कौन आ रहा है। शाहरुख खान दुनिया के चौथे सबसे अमीर एक्टर्स हैं।” वहीं दूसरे फैन ने इस पर कमेंट किया, “आशा करता हूं कि जब वह घर पहुंचकर गूगल करेगी तो उसे पता चलेगा कि शाहरुख खान कौन है।”
वहीं कई अन्य यूजर शाहरुख पर प्यार लुटाते हुए विदेशी मीडिया के रुख पर अपनी नाराजगी जता रहे हैं। लोगों का कहना है कि शाहरुख सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में काफी प्रसिद्ध हैं। ऐसे में मेट गाला में शाहरुख का नाम पूछना या उन्हें न पहचान विदेशी मीडिया की गलत हरकत है।

यह खबर भी पढ़ें: Met Gala: रॉक एंड रोल सूट में Zendaya-टेलर्ड फॉर यू में Rihanna, देखिए Global Stars का लेटेस्ट 'मेट गाला' लुक

शाहरुख को नहीं पता था मेट गाला
इस दौरान जब रिपोर्टर ने शाहरुख से पूछा कि क्या आपने कभी इसके (मेट गाला) बारे में सुना है या आपके पास पहले से ही कोई विचार था और आपने कभी इसका पता नहीं किया? इस पर शाहरुख ने स्वीकार किया कि ईमानदारी से कहूं, नहीं। लेकिन अब मुझे पता चला, तो पिछले 20 दिनों में, मुझे समझ में आया कि यह क्या था और एक अभिनेता होने के नाते, मुझे लगा कि यह बहुत दिलचस्प था कि बिना किसी गुस्से के चीजों को बदलने का संकल्प, लेकिन इसमें कला का उत्साह है, तो, हां, यह अद्भुत था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें