बॉयफ्रेंड के साथ मोनालिसा
- फोटो : सोशल मीडिया
लड़का भी आर्टिस्ट है
महेंद्र सिंह लोधी ने बताया कि मोनालिसा के जिस युवक से शादी की खबर सामने आ रही हैं, वह भी आर्टिस्ट बताया जा रहा है। पिछले कुछ समय से दोनों एक-दूसरे के संपर्क में थे। उनके साथ की कुछ तस्वीरें भी सामने आई थीं। लेकिन इतनी जल्दी बात शादी तक पहुंच जाएगी, यह किसी ने नहीं सोचा था। अगर पहले बताया होता तो शायद हम लोग समझ पाते कि मामला क्या है?'
यह खबर भी पढ़ेंः ‘ये बगावत नहीं लव जिहाद है’, वायरल गर्ल मोनालिसा की शादी की खबरों पर बोले निर्देशक सनोज मिश्रा
इतनी मेहनत से करियर शुरू हुआ था
महेंद्र सिंह लोधी के मुताबिक, मोनालिसा का करियर अभी शुरू ही हुआ था और यही बात उन्हें सबसे ज्यादा सोचने पर मजबूर करती है। उन्होंने कहा कि उसका करियर शुरू ही हुआ था। फिल्म चल रही थी, गाने आ रहे थे, काम धीरे-धीरे आगे बढ़ रहा था। इतनी मेहनत से करियर शुरू हुआ था, इसलिए अचानक शादी की खबर सुनकर चिंता तो होती है। मैंने उसके करियर को बनाने में काफी मेहनत की है, इसलिए बस यही चाहता हूं कि उसका काम रुकना नहीं चाहिए।'
मैंने उसे हाथ पकड़कर पढ़ना-लिखना और एक्टिंग सिखाई
वह यह भी बताते हैं कि जब मोनालिसा पहली बार वायरल होकर आई थीं, तब उन्हें शुरुआत से कई चीजें सिखानी पड़ीं। उसे हिंदी भी ठीक से नहीं आती थी। पढ़ना-लिखना भी बहुत कम आता था। मैंने उसका हाथ पकड़कर पढ़ना सिखाया, लिखना सिखाया, बोलना सिखाया और एक्टिंग भी सिखाई। बहुत सारी चीजें शुरुआत से सिखानी पड़ीं क्योंकि उसने पहले स्कूल भी नहीं देखा था। धीरे-धीरे वह सीख रही थी और आगे बढ़ रही थी।
यह खबर भी पढ़ेंः बॉयफ्रेंड के लिए घर छोड़कर केरल भागीं वायरल गर्ल माेनालिसा, बाेलीं- पिता बना रहे थे दबाव; जानिए क्या है मामला?
पिता को भी यह बात अचानक ही पता चली, परिवार के लिए भी झटका था
परिवार की प्रतिक्रिया पर गुरु ने बताया कि पिता को भी यह बात अचानक ही पता चली। ऐसे मामलों में परिवार को भी समय लगता है चीजों को स्वीकार करने में। जब अचानक ऐसी खबर आती है, तो स्वाभाविक है कि सबको थोड़ा झटका लगता है। लेकिन अब जो हो गया है, उसमें ज्यादा क्या कहा जा सकता है।
बस यही चाहता हूं कि मोना खुश रहे, लेकिन करियर पर जरूर ध्यान दे
अंत में वह कहते हैं कि मैं बस यही चाहता हूं कि मोना खुश रहे, लेकिन अपने करियर पर भी जरूर ध्यान दे। इतनी मेहनत से उसका सफर शुरू हुआ है, इसलिए मैं हमेशा यही कहूंगा कि काम करती रहे और आगे बढ़ती रहे।