फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेघना गुलजार की ‘दायरा’ का फाइनल शेड्यूल शुरू, करीना के साथ पहली बार नजर आएगा ये स्टार

Sun, 07 Dec 2025 05:01 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Meghna Gulzar On Her Next Movie Daayra: मेघना गुलजार ऐसी फिल्ममेकर हैं, जिनकी फिल्मों का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार रहता है। अब वो अपनी नई फिल्म ‘दायरा’ को लेकर चर्चाओं में हैं। निर्देशक ने अब फिल्म को लेकर अपडेट दी है…
विज्ञापन
मेघना गुलजार और करीना कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

निर्देशक मेघना गुलजार इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘दायरा’ को लेकर चर्चाओं में हैं। फिल्म की अभी शूटिंग चल रही है। इस बीच अब मेघना गुलजार ने फिल्म के फाइनल शेड्यूल की शूटिंग को लेकर अपडेट दिया है। इस फिल्म में करीना कपूर खान और पृथ्वीराज सुकुमारन प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे।

मेघना ने तस्वीर शेयर कर दी जानकारी

विज्ञापन

मेघना गुलजार ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर को साझा करते हुए उन्होंने फिल्म के फाइनल शेड्यूल को लेकर जानकारी दी है। मेघना ने जो तस्वीर साझा की है वो किसी कार के अंदर की तस्वीर है। इसमें सीट पर बड़े-बड़े बैग रखे नजर आ रहे हैं। संभवत: इनमें शूटिंग उपकरण हैं। इस तस्वीर को साझा करते हुए मेघना ने कैप्शन में लिखा, ‘फाइनल शेड्यूल। यहां हम चले।’ इसके साथ हैशटैग में उन्होंने दायरा भी लिखा है।
 


 

पहली बार साथ दिखेंगे करीना और पृथ्वीराज सुकुमारन
मेघना गुलजार द्वारा निर्देशित इस फिल्म को जंगली पिक्चर्स और पेन स्टूडियो ने मिलकर प्रोड्यूस किया है। फिल्म में करीना कपूर और पृथ्वीराज सुकुमारन प्रमुख भूमिका में नजर आएंगे। दोनों स्टार्स पहली बार एकसाथ किसी फिल्म में दिखाई देंगे। हालांकि, अभी तक फिल्म को लेकर कोई ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है।

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ेंः Palash-Smriti: पलाश और स्मृति ने एक-दूसरे को इंस्टाग्राम पर किया अनफॉलो, शादी टूटने के बाद लिया फैसला

‘राजी’ और ‘सैम बहादुर’ जैसी फिल्मों का निर्माण कर चुकी हैं मेघना
मेघना गुलजार की गिनती इंडस्ट्री के चुनिंदा निर्देशकों में होती है। वो इससे पहले ‘राजी’, ‘छपाक’ और ‘सैम बहादुर’ जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुकी हैं। तीनों ही फिल्मों को क्रिटिक्स से जबरदस्त सराहना मिली है। वहीं ‘छपाक’ को छोड़कर बाकी दोनों फिल्में बॉक्स ऑफिस पर भी सफल रही हैं। मेघना की आखिरी फिल्म ‘सैम बहादुर’ है, जिसमें विक्की कौशल प्रमुख भूमिका में नजर आए हैं। यह फिल्म भारत के पहले फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ के जीवन पर आधारित है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें