इस साल हुआ मंदिर का उद्घाटन
BAPS हिंदू मंदिर के आधिकारिक एक्स अकाउंट से रजनीकांत की फोटो और वीडियो साझा की गई हैं, जिनमें वे मंदिर परिसर में नजर आ रहे हैं। मंदिर ने कैप्शन में लिखा है, 'लोकप्रिय भारतीय अभिनेता रजनीकांत अबू धाबी मंदिर आए'। रजनीकांत ब्लैक ट्राउडर और व्हाइट टीशर्ट में नजर आ रहे हैं। मालूम हो कि अबू धाबी के इस मंदिर का उद्घाटन फरवरी 2024 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था।
गोल्डन वीजा मिलने पर जताई खुशी
यूएई की तरफ से गोल्डन वीजा मिलने पर रजनीकांत ने खुशी जताई है। उन्होंने वीजा दिलाने में मदद के लिए लुलु ग्रुप के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक एमए यूसुफ अली और इसके अन्य शीर्ष अधिकारियों से मुलाकात की। अभिनेता ने कहा, 'इस वीजा की सुविधा और सभी तरह के सहयोग के लिए मैं अबू धाबी सरकार और अपने करीबी दोस्त यूसुफ अली, लुलु ग्रुप के सीएमडी को दिल से धन्यवाद देता हूं।' बता दें कि गोल्डन वीजा एक लॉन्ग टर्म वीजा होता है। इसके तहत कोई विदेशी नागरिक यूएई में न सिर्फ रह सकता है, बल्कि वहां काम और अध्ययन भी कर सकता है।
इस फिल्म में आएंगे नजर
वर्क फ्रंट की बात करें तो रजनीकांत ने हाल ही में अपनी आगामी फिल्म 'वेट्टैयान' की शूटिंग पूरी की। दर्शकों को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार था। इसे टीजे ज्ञानवेल ने लिखा है। इसका निर्देशन भी उन्होंने ही किया है। लाइका प्रोडक्शन के तहत निर्मित इस फिल्म में रजनीकांत के अलावा अमिताभ बच्चन, फहद फाजिल, राणा दग्गुबाती, मंजू वारियर और दुशारा विजयन जैसे कलाकार प्रमुख भूमिकाओं में हैं। 'वेट्टैयान' रजनीकांत की 170वीं फिल्म है, जो इसी साल अक्तूबर में रिलीज होगी।
Alaya F: बॉडी शेमिंग को लेकर छलका अलाया का दर्द, बोलीं- लोगों को चैन नहीं है, लुक्स के लिए ट्रोल करते ही हैं