'मेगा 158' की मुहूर्त शॉट की तस्वीर
- फोटो : X@KChiruTweets
पवन कल्याण ने खास बनाया शूटिंग का पल
आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और एक्टर पवन कल्याण अपने बड़े भाई चिरंजीवी के बेहद करीब हैं। दोनों भाईयों के बीच मजबूत भावनात्मक रिश्ता है। अब जब चिरंजीवी की आगामी फिल्म की शूटिंग शुरू हुई तो बड़े भैया को मुहूर्त शॉट के लिए क्लैप देने भी खुद पवन कल्याण पहुंचे और इस पल को बेहद खास बना दिया।
'मेगा 158' की मुहूर्त शॉट की तस्वीर
- फोटो : X@KChiruTweets
चिरंजीवी ने छोटे भाई को कहा शुक्रिया
चिरंजीवी ने पहले दिन की शूटिंग की कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए पवन कल्याण को शुक्रिया कहा है। उन्होंने अपने एक्स अकाउंट से तस्वीरें शेयर की हैं। साथ ही लिखा है, 'आज जब मैं कल्याण बाबू और मेरे बीच क्लैप देखता हूं तो मुझे 30 साल पहले का वही सीन याद आता है - 'अक्कड़ा अम्मायी इक्कड़ा अब्बायी'। आज, डिप्टी CM के तौर पर मेरी 158वीं फिल्म के मुहूर्त में हिस्सा लेने, क्लैप देने और सभी यूनिट मेंबर्स को खुश करने के लिए आपका धन्यवाद'।
'मेगा 158' की मुहूर्त शॉट की तस्वीर
- फोटो : X@KChiruTweets
क्या है 'अक्कड़ा अम्मायी इक्कड़ा अब्बायी'
बता दें कि चिरंजीवी ने अपने कैप्शन में जो 'अक्कड़ा अम्मायी इक्कड़ा अब्बायी' का जिक्र किया है, वो दरअसल पवन कल्याण की डेब्यू फिल्म का नाम है। 1996 में रिलीज हुई यह एक रोमांटिक-ड्रामा फिल्म थी। यह सुपरहिट हिंदी फिल्म 'कयामत से कयामत तक' का आधिकारिक तेलुगु रीमेक थी। इस फिल्म के सेट पर मुहूर्त शॉट पवन के बड़े भाई और सुपरस्टार चिरंजीवी ने ही दिया था।