ओपरा विनफ्रे ने की निवासियों की मदद
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ओपरा ने हाल ही में, माउई ने जंगल में लगी आग से जूझते हुए लोगों की काफी मदद की है। उन्हें जंगल से विस्थापित हुए लोगों को राहत का सामान भी देते हुए देखा गया है। ओपरा विनफ्रे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे है, जिसमें वह लोगों के बीच तकिया, राहत का सामान और रोजमर्रा की जरूरी चीजें बांटती नजर आ रही हैं।
निजी द्वीप को समाज कल्याण के लिए किया समर्पित
फैंस ओपरा विनफ्रे की इस दरियादिली की काफी तारीफ कर रहे हैं। विनफ्रे के पास अपना एक ट्वीप भी है और उन्होंने इसे समाज कल्याण के लिए समर्पित कर दिया है। ओपरा विनफ्रे का कहना है कि यह उनके लिए खुशी की बात होगी कि वह और उनसे जुड़ी चीजें लोगों के काम आ रही हैं। विनफ्रे ने खुशी-खुशी वह द्वीप को राहत सेवा के लिए समर्पित कर दिया है। यही नहीं, विनफ्रे निजी तौर पर लोगों के पास जाकर पूछ रही हैं कि उन्हें किस सामान की सबसे ज्यादा जरूरत है फिर वह उस सामान को खरीद कर निवासियों तक पहुंचाने का काम कर रही हैं।
Sara Ali Khan: सारा अली खान ने रीमेक से किया तौबा, बोलीं- कुछ फिल्मों को छूना भी नहीं चाहिए
इससे पहले भी मदद के लिए आगे आई हैं विनफ्रे
आपको बता दें कि यह पहली बार नहीं है कि जब विनफ्रे ने जंगल की आग के समय मदद का हाथ आगे बढ़ाया है। इससे पहले साल 2019 में माउई में अपनी संपत्ति पर एक निजी सड़क खोली, जिससे लोगों को ब्रश में लगी आग से बचने में मिल सके।