फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैथ्यू पेरी के निधन के दो साल बाद बहन का चौंकाने वाला दावा, बोलीं- आज भी सुनाई देती है आवाज

Wed, 29 Oct 2025 03:45 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Matthew Perry's sister Caitlin Morrison: हॉलीवुड अभिनेता मैथ्यू पेरी की बहन केटलीन मॉरिसन ने हाल ही में एक इंटरव्यू में चौंकाने वाला खुलासा किया है। उन्होंने कहा है कि उन्हें आज भी मैथ्यू की आवाज सुनाई देती है। 
विज्ञापन
मैथ्यू पेरी और केटलीन - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हॉलीवुड के मशहूर एक्टर और 'फ्रेंड्स' फेम मैथ्यू पेरी को गुजरे लगभग दो साल हो चुके हैं, लेकिन उनके चाहने वालों और परिवार के लिए वो आज भी यादों में जिंदा हैं। हाल ही में मैथ्यू की बहन केटलीन मॉरिसन ने एक इंटरव्यू में बताया कि उन्हें आज भी अपने भाई की मौजूदगी महसूस होती है। कभी-कभी वो उनकी आवाज तक सुन सकती हैं मानो मैथ्यू अब भी उनके साथ हों। केटलीन ने क्या कुछ कहा, चलिए जानते हैं। 
विज्ञापन


मैथ्यू आसपास ही हैं- केटलीन
केटलीन ने 'वैरायटी' के साथ अपने इंटरव्यू में कहा कि कई बार उन्हें ऐसा लगता है जैसे मैथ्यू आसपास ही हैं। उन्होंने कहा, 'जब भी कुछ होता है, मैं सोचती हूं कि मैथ्यू इस पर क्या कहते और तभी ऐसा लगता है जैसे उनकी आवाज कानों में गूंज रही हो'। इसके बाद केटलीन ने मुस्कुराते हुए कहा, 'शायद वो यहीं हैं। कौन जानता है शायद आत्माएं सच में होती हैं।' इसके बाद कैटलिन ने हंसते हुए कहा, 'अगर ऐसा है तो अब हम साथ में मिट्टी के बर्तन बनाएंगे।' बता दें ये क्लासिक फिल्म घोस्ट का फनी डायलॉग है।

यह खबर भी पढ़ें: 'मेरे ख्याल से वे गलत दिशा में जा रहे हैं', मेगा बजट और पैन इंडिया फिल्मों पर राम गोपाल वर्मा ने उठाए सवाल
विज्ञापन


भाई की बरसी आज भी भारी दिन
केटलीन ने माना कि अपने भाई की बरसी का दिन आज भी उनके लिए बेहद भारी होता है, लेकिन उन्होंने ये भी कहा कि अब वो उस दर्द को थोड़ा स्वीकार करना सीख चुकी हैं। उन्होंने बताया कि मैथ्यू के जन्मदिन पर उन्हें पहले से कुछ सुकून महसूस हुआ। उन्होंने कहा, 'ऐसे दिन हमें खुलकर रोने की इजाजत देते हैं, जब हम अपने गम को छिपाने की कोशिश नहीं करते।' अपने चिर-परिचित ह्यूमर में उन्होंने यह भी कहा, 'मजाकिया जवाब तो यह है कि मैथ्यू ने मेरा हैलोवीन बर्बाद कर दिया, और सच्चाई यह है कि वो दिन हमेशा थोड़ा अंधेरा रहेगा।'

मैथ्यू पेरी की मौत
'फ्रेंड्स' में चैंडलर बिंग के किरदार से दुनियाभर के दर्शकों के दिलों में पहचान बनाने वाले मैथ्यू पेरी का निधन 28 अक्टूबर 2023 को लॉस एंजेलिस स्थित अपने घर में हुआ था। उनकी उम्र तब 54 वर्ष थी। उनकी मौत ने न केवल हॉलीवुड बल्कि पूरी दुनिया को हिला दिया था, क्योंकि चैंडलर का किरदार लोगों के जीवन का हिस्सा बन चुका था।

मैथ्यू अपने किरदार की तरह ही असल जिंदगी में भी मज़ाकिया और भावनात्मक इंसान थे। उन्होंने अपने संघर्षों और नशे की लत पर खुलकर बातें कीं, जिससे लाखों लोगों को प्रेरणा मिली। उनकी किताब 'फ्रेंड्स, लवर्स एंड द बिग टेरेबल थिंग' में उन्होंने खुद की जिंदगी के दर्दनाक और ईमानदार पहलुओं को साझा किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें