ऐसी फिल्मों से बचना चाहिए
एक यूजर को फिल्म में लीड एक्टर्स का अभिनय पसंद नहीं आया है। उन्होंने लिखा है 'फिल्म बहुत थकाने वाली है। मुख्य कलाकारों की अदाकारी अजीब है। आफताब शिवदासानी और विवेक ओबेरॉय के भाव अच्छे नहीं हैं। रितेश देशमुख अच्छे अभिनेता हैं। उन्हें इस तरह की फिल्मों से बचना चाहिए।'
दर्शक हुए टॉर्चर
एक यूजर ने 'मस्ती 4' के बारे में लिखा है 'मिलाप जावेरी ने अब तक की सबसे घटिया फिल्म बनाई है। उन्हें दर्शकों को टॉर्चर करने के लिए पुरस्कार देना चाहिए।' एक दूसरे यूजर ने लिखा है 'यह बिना किसी फन और एंटरटेनमेंट के कॉमेडी फिल्म है।'
यूजर को नहीं भाई फिल्म
एक और यूजर ने फिल्म को घिनौना बताया है। उन्होंने लिखा है 'सभी एक्टर्स के चेहरे के भाव और अजीब डायलॉग डिलीवरी, आपको इसे देखने का मौका ही नहीं देते।'