मार्वल स्टूडियो के दीवानों के लिए एक बड़ी खबर आ रही है। सूत्रों की मानें तो जब सितंबर में डिज्नी प्लस पर 'अगाथा ऑल अलॉन्ग' का प्रीमियर होगा तब यह शो पारंपरिक मार्वल स्टूडियो लोगो के साथ नहीं दिखाया जाएगा। आने वाले दिनों में इसके स्टूडियो अपने लाइव एक्शन सीरीज के लिए मार्वल टेलीविजन और एनिमेटेड शो के लिए मार्वल एनीमेशन के रूप में रीब्रांड कर रही है। आइए आपको बताते हैं आखिर इस बदलाव की वजह क्या है।
दर्शकों पर दवाब कम होगा
मार्वल स्टूडियो हमेशा से दर्शकों की सुविधा के लिए सोचता आया है। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो स्टूडियो ने रिब्रांडिंग भी दर्शकों के लिए ही कर रही है। अभी तक दर्शकों को सभी शो देखने पड़ रहे थे किसी भी शो की कहानी को समझने के लिए, लेकिन रिब्रांडिंग के बाद उनपर यह दवाब नहीं रहेगा। अब दर्शक अपनी मर्जी से जो चाहे वह देख पाएंगे।
Akshay Kumar: शिखर धवन के शो में अक्षय का खुलासा, बैंकॉक में आरटीओ अधिकारी को मार दी थी टक्कर फिर...
अपने पसंद के हिसाब से अब देखिए शो
मार्वल अपने रिब्रांडिंग को लेकर काफी सजग है। मार्वल के स्ट्रीमिंग टेलीविजन और एनीमेशन के प्रमुख ब्रैड विंडरबाम कहते हैं, 'हमने देखा कि 'एवेंजर्स: एंडगेम' के बाद दर्शक सबकुछ देखने के लिए बाध्य हो रहे थे। जो कि सही नहीं था। अब हम उनके सामने कई अलग-अलग विल्कप लाने जा रहे हैं। जिन्हें कॉमेडी देखना होगा वे कॉमेडी देखेंगे, जिन्हें एनिमेशन देखना होगा वे एनिमेशन वाले शो देखेंगे। अब दर्शकों पर कोई दवाब नहीं होगा'।
Riddhima Sahni: बेटी को सोशल मीडिया पर नहीं रहने देना चाहती रणबीर कपूर की बहन, रखती हैं अकाउंट पर नजर
दो साल से हो रही थी रिब्रांडिंग की प्लानिंग
जब मार्वल स्टूडियोज ने पहली बार स्ट्रीमिंग शुरू की तभी इस बात पर ध्यान दिया कि जो शो मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स का हिस्सा थे उनकी कहानियों को एक श्रेणी में रखा जाएगा। उनकी कहानियों को फीचर फिल्मों के साथ एक साथ प्रस्तुत किया जाएगा। अब मार्वल एक साल में दो शो बनाने की सोच रहा है। साथ ही साथ इन शो को वे फीचर फिल्म की तरह भव्य बनाएंगे जिससे दर्शक मार्वल के स्ट्रीमिंग चैनल पर भी इसका आनंद उठा पाएंगे।