हॉलीवुड सुपरस्टार मार्क रफालो, जिन्हें दर्शक हल्क के नाम से जानते हैं, क्योंकि इस किरदार ने सिने प्रेमियों के दिलों-दिमाग में जगह बनाने का काम किया है। अब जानकारी आ रही है कि अभिनेता 'स्पाइडर मैन' फ्रेंचाइजी की आगामी फिल्म ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ में हल्क की भूमिका से वापसी कर सकते हैं। आइए जानते हैं पूरी खबर।
अभिनेता हल्क की भूमिका में आएंगे नजर
द हॉलीवुड रिपोर्टर के अनुसार हॉलीवुड स्टार मार्क रफालो आगामी फिल्म ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ में ब्रूस बैनर या हल्क की भूमिका निभाते नजर आएंगे। इस अपडेट ने सिने प्रेमियों में एक अलग ही उत्साह पैदा कर दिया है।
'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' फिल्म के बारे में
डेस्टिन डैनियल क्रेटन के निर्देशन में बन रही ये फिल्म 31 जुलाई 2026 को सिनेमाघरों मे रिलीज होगी। फिल्म में टॉम हॉलैंड मुख्य भूमिका में हैं, जो स्पाइडर मैन के किरदार में फिर से दिखेंगे।
यह खबर भी पढ़ें:
Devoleena Bhattacharjee: सात माह के बेटे को ट्रोल करने वालों पर देवोलीना का एक्शन, साइबर क्राइम में केस दर्ज
इन फिल्मों में मार्क ने निभाई हल्क की भूमिका
2012 का वो साल था, जब अभिनेता मार्क रफालो ने पहली बार हल्क की भूमिका निभाई थी। उस फिल्म का नाम था 'द एवेंजर्स', इसके बाद अभिनेता ने ‘एवेंजर्स: एज ऑफ अल्ट्रॉन’, ‘थॉर: रैग्नारोक’ और ‘एवेंजर्स: इन्फिनिटी वॉर’ में भी हल्क के किरदार को निभाया। ये सुपरहीरो दर्शकों के दिलों में बस गया। अब फैंस मार्क को दोबारा देखने के लिए बेताब हैं।
एक नजर मार्क रफालो की अन्य फिल्मों पर
मार्क रफालो को ‘इटरनल सनशाइन ऑफ द स्पॉटलेस माइंड’, ‘रूमर हैज इट’ और ‘13 गोइंग ऑन 30’ जैसी फिल्मों में अभिनय के लिए भी जाना जाता है। वहीं अभिनेता को आखिरी बार ‘मिकी 17’ में देखा गया था, जो इसी साल मार्च में रिलीज हुई थी। फिल्म का निर्देशन रॉबर्ट पैटिंसन द्वारा किया गया था।