कितनी फिल्मों से था मुकाबला?
ऑस्कर की 2027 की एंट्री के लिए कुल 33 फिल्में सबमिट की गई थीं, जिनमें से 14 हिंदी में थीं। मराठी, तेलुगु और गुजराती में चार-चार फिल्में थीं। तीन फिल्में तमिल में और एक-एक फिल्म मलयालम और नागामीज भाषा में थीं। इनमें एक साइलेंट फिल्म भी शामिल थी। हालांकि आधिकारिक एंट्री के लिए 'गोंधळ' को चुना गया।
'धुरंधर 2' और 'हनुमान अंश' को दी मात
खास बात यह है कि इस साल कई फिल्मों ने सिनेमाघरों और बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड बनाए। मगर ऑस्कर एंट्री के लिए मराठी फिल्म 'गोंधळ' चुनी गई। साल की शुरुआत में रिलीज हुई फिल्म 'धुरंधर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर लगभग 1852 करोड़ रुपये कमाए। वहीं हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'हनुमान अंश' ने अपनी लागत से कई गुना ज्यादा कमाई की। मगर इन फिल्मों को आस्टर के लिए एंट्री के तौर पर नहीं चुना गया।
पिछले 10 वर्षों में ऑस्कर एंट्री के लिए चुनी गईं भारतीय फिल्में
- होमबाउंड (हिंदी)- 2025
- लापता लेडीज (हिंदी)- 2024
- एवरीवन इज ए हीरो (मलयालम)- 2023
- छेल्लो शो (गुजराती)- 2022
- कूझांगल(तमिल)- 2021
- जल्लीकट्टू (मलयालम)- 2021
- गली बॉय (हिंदी)- 2019
- विलेज रॉकस्टार्स (असमिया)- 2018
- न्यूटन (हिंदी)- 2017
- विसारनई(तमिल)- 2016
99वां ऑस्कर समारोह रविवार, 14 मार्च 2027 को आयोजित होगा।