पोस्ट में क्या है?
इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट में जी स्टूडियोज ने फिल्म की उपलब्धि शेयर की। एक पोस्टर शेयर करते हुए पोस्ट में लिखा गया 'ऑस्कर कंटेंशन लिस्ट में शामिल होने वाली पहली मराठी फिल्म। लाल मिट्टी से जन्मी। परंपराओं से पोषित। अब ग्लोबल। दशावतार ऑस्कर की ओर बढ़ रही है!' इसके साथ ही, 'दशावतार' इस लिस्ट में जगह बनाने वाली पहली मराठी फिल्म बन गई है। इस तरह यह आधिकारिक तौर पर ऑस्कर की दौड़ में शामिल हो गई है।
प्रोडक्शन हाउस ने जताई खुशी
फिल्म के प्रोडक्शन हाउस, ओशियन फिल्म कंपनी ने कहा, 'यह हमारे और मराठी सिनेमा के लिए एक ऐतिहासिक पल है। ओशियन फिल्म कंपनी की पहली फिल्म, दशावतार, का ऑस्कर की कंटेंशन लिस्ट में शामिल होना हमारी पूरी टीम के जुनून, विश्वास और लगातार कोशिश का सबूत है! मराठी कहानी को ग्लोबल प्लेटफॉर्म पर चमकते हुए देखकर हम सम्मानित और आभारी महसूस कर रहे हैं।'
फिल्म के बारे में
'दशावतार' के लेखक और निर्देशक सुबोध खानोलकर हैं। इसमें दिलीप प्रभावलकर, महेश मांजरेकर, भरत जाधव, सिद्धार्थ मेनन, प्रियदर्शिनी इंदलकर, विजय केंकरे, रवि काले, अभिनय बेर्डे, सुनील तावड़े, आरती वाडगबालकर और लोकेश मित्तल जैसे कलाकार हैं। 'दशावतार' 12 सितंबर, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई।