फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मशहूर मराठी अभिनेत्री का बड़ा खुलासा, बच्चों को बंधक बनाने वाले सिरफिरे रोहित आर्या ने किया था संपर्क

Fri, 31 Oct 2025 05:15 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Ruchita Jadhav On Rohit Arya: रिकॉर्डिंग स्टूडियो में 17 बच्चों, एक 75 वर्षीय दादी और एक स्टूडियो कर्मचारी को बंधक बनाने वाले सरफिरे रोहित आर्या को लेकर मराठी अभिनेत्री ने बड़ा खुलासा किया है। जानिए पूरा मामला।
विज्ञापन
रचिता जाधव - फोटो : इंस्टाग्राम-@ruchitavijayjadhav
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोहित आर्या को लेकर मराठी अभिनेत्री रचिता जाधव ने एक बड़ा खुलासा किया है। रचिता ने बताया कि लोगों को बंधक बनाने वाले सरफिरे रोहित आर्या ने उनसे एक फिल्म के लिए संपर्क किया था। यह फिल्म होस्टेज सिचुएशन पर आधारित थी। रचिता ने यह खुलासा अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए किया है।

इंस्टाग्राम पर साझा की पोस्ट

विज्ञापन

रचिता ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट में बताया कि 4 अक्तूबर को रोहित आर्या नाम के एक व्यक्ति ने उनसे होस्टेज के मुद्दे पर आधारित एक फिल्म प्रोजेक्ट के बारे में संपर्क किया था। वह फिल्म के लिए और अधिक जानकारी लेने के लिए सहमत हुईं और बाद में 28 अक्तूबर को पवई के एक स्टूडियो में मिलने की बात तय हुई। एक्ट्रेस ने बताया कि 27 अक्तूबर को उन्होंने मुझे स्टूडियो के स्थान सहित सभी डिटेल भेजे और पूछा कि क्या हम अगले दिन मिल सकते हैं। लेकिन एक फैमिली रीजन की वजह से मैंने मीटिंग कैंसिल कर दी। बाद में जब मैंने होस्टेजिंग की ये खबर देखी, तो मैं हैरान रह गई। रचिता ने इस बातचीत के स्क्रीनशॉट भी साझा किए हैं।

विज्ञापन




मैं काफी करीब पहुंच गई थी
एक्ट्रेस ने स्टोरी पर साझा किए एक नोट में आगे बताया कि मैं यह सोचना बंद नहीं कर सकती कि मैं वहां पहुंचने के कितने करीब पहुंच गई थी। मैं ईश्वर और अपने परिवार के प्रति आभारी हूं। इसने मुझे याद दिलाया कि काम के सिलसिले में नए लोगों से मिलते समय हमें बेहद सावधान रहना चाहिए। रचिता ने व्हाट्सएप चैट के स्क्रीनशॉट भी साझा किए, जिनमें रोहित पूछ रहा था, ‘क्या तुम कल आ रही हो? कितने बजे? रोहित ने इसी स्टूडियो में इसी हफ्ते होने वाली एक फिल्म की शूटिंग के लिए जाने-माने मराठी कलाकारों रुचिता जाधव, गिरीश ओक और उर्मिला कनेटकर से भी संपर्क किया था।






खुद को निर्माता और सामाजिक उद्यमी बताता था
मुंबई पुलिस ने बताया कि खुद को फिल्म निर्माता और सामाजिक उद्यमी बताने वाले रोहित आर्या ने पवई के एक रिकॉर्डिंग स्टूडियो में कई लोगों को लगभग तीन घंटे तक बंधक बनाकर रखा था। अंत में उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने बताया कि अप्सरा मीडिया के मालिक आर्या ने स्वच्छ भारत अभियान के तहत जागरूकता वीडियो पर काम किया था और खुद को एक सामाजिक उद्यमी बताया था। उसके सोशल मीडिया अकाउंट्स पर मंत्रियों और फिल्मी हस्तियों के साथ तस्वीरें और महाराष्ट्र में शुरू की गई स्कूल-आधारित स्वच्छता पहलों से जुड़े पोस्ट थे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें