फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धनश्री ने पूरा किया भोजपुरी स्टार पवन सिंह से निभाया वादा; गुलाबी साड़ी-माथे पर बिंदी लगाए दिया संस्कारी लुक

Fri, 31 Oct 2025 04:46 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Dhanashree Verma Viral Video: डांसर और कोरियोग्राफर धनश्री वर्मा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें धनश्री पिंक कलर की साड़ी पहने दिख रही हैं। इसे देख यूजर्स भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह का जिक्र कर रहे हैं।
विज्ञापन
धनश्री वर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीते दिनों धनश्री वर्मा रियलिटी शो राइज एंड फॉल से काफी चर्चाओं में रही थीं। आज वो एक बार फिर से सुर्खियों में आ गई हैं। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वो गुलाबी रंग की साड़ी पहने दिख रही हैं। नेटिजंस की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं, जिसमें वो भोजपुरी अभिनेता को इसके लिए जिम्मेदार मान रहे हैं।

विज्ञापन


पिंक साड़ी पहन धनश्री ने खींचा ध्यान
डांसर-कोरियोग्राफर धनश्री वर्मा दादासाहेब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल अवॉर्ड में पिंक कलर की साड़ी पहने सज- संवरकर पहुंची। इसमें उन्हें माथे पर बिंदी लगाए भी देखा गया। धनश्री का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। 
 


पवन सिंह का क्यों हो रहा जिक्र?
धनश्री वर्मा का साड़ी पहने वीडियो सामने आते ही लोग भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह का जिक्र कर रहे हैं। आपको बताते चलें कि राइज एंड फॉल शो में पवन सिंह और धनश्री बतौर प्रतियोगी नजर आए थे। इस दौरान अभिनेता ने धनश्री से साड़ी पहनने के लिए कहा था। इतना ही नहीं उन्होंने इस शो के फाइनल में आकर धनश्री को एक साड़ी भी गिफ्ट की थी और इसे पहनने लिए कहा था। इसी वजह से डांसर का ये साड़ी लुक देख फैंस पवन सिंह का जिक्र कर रहे हैं।  

विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें: इस्राइल में शुरू हुआ भारतीय फिल्म महोत्सव, पद्मावत समेत दिखाई जाएंगी ये मशहूर फिल्में

नेटिजंस ने दी प्रतिक्रिया
इस वीडियो पर नेटिजंस की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। एक यूजर ने कहा, 'पवन सिंह का ये डिमांड था, तो पूरा करना तो बनता था।' दूसरे यूजर ने कमेंट सेक्शन में लिखा, 'पवन भैया की फरमाइश पूरी हो गई।' एक और नेटिजंस ने लिखा, 'पवन भैया ने गिफ्ट की है।' इसके अलावा एक अन्य यूजर ने कहा कि कितनी सुंदर लग रही हैं वो इस साड़ी में। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें