अब हाल ही में, भाग्यश्री मोटे के अपनी बहन को लेकर गहरा सदमा लगा है। भाग्यश्री की खुशहाल जिंदगी में किसी ने सेंध लगा दी है। भाग्यश्री की बहन अब इस दुनिया में नहीं रहीं, जिसका उन्हें गहरा सदमा लगाहै।
मराठी सिनेमा की जानी मानी अदाकारा भाग्यश्री मोटे अपनी फिल्मों को लेकर खूब सुर्खियां बटोरती हैं। भाग्यश्री की फिल्में फैंस के बीच काफी लोकप्रिय होती हैं। अब हाल ही में, भाग्यश्री मोटे के अपनी बहन को लेकर गहरा सदमा लगा है। भाग्यश्री की खुशहाल जिंदगी में किसी ने सेंध लगा दी है। भाग्यश्री की बहन अब इस दुनिया में नहीं रहीं, जिसका उन्हें गहरा सदमा लगाहै।
भाग्यश्री की बहन अब इस दुनिया में नहीं रहीं
विज्ञापन
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भाग्यश्री की बहन मधु मारकंडे की मौत हो चुकी है और वह इस दुनिया को छोड़कर चली गई हैं। अभिनेत्री की बहन मधु मारकंडे का शव पिंपरी चिंचवाड़ वाकड़ से मिला है। पुलिस इस मामले की जांच में पूरी तरह से जुट गई है। मधु का शव पुलिस को काफी संदिग्ध हालत में मिला है, जिसके बाद यह सवाल खड़ा हो जाता है कि आखिर उनकी यह हालत किसने और क्यों की?
खबरों के मुताबिक माना जा रहा है कि मधु अपने कुछ दोस्तों के साथ वाकड़ इलाके में केक बनाने का बिजनेस करती थीं। कुछ दिन पहले वह अपने दोस्तों के साथ एक किराए का कमरा देखने के लिए गई थीं। उसी वक्त अचानक उन्हें चक्कर आया और वह बेहोश हो गईं। मधु को आनन फानन अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां मधु का इलाज नहीं हो पाया। इसके बाद उन्हें तुरंत यशवंतराव चव्हाण मेमोरियल हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था।
भाग्यश्री ने किया भावुक पोस्ट
मधु की मृत्यु ने पूरे परिवार को शोक की गहरी खाई में धकेल दिया है। इनके परिवार को शक है कि मधु की हत्या हुई है। वाकड़ पुलिस ने इस संबंध में अचानक मौत का मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच में जुट गई है। अभिनेत्री भाग्यश्री ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्ट साझा करते हुए अपनी बहन को याद किया और तस्वीर के कैप्शन में लिखा, ‘मेरी बहन ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। आप मेरे लिए क्या थीं, मैं कभी शब्दों में बयां नहीं कर सकती। मेरी मां, बहन, दोस्त, मेरा कॉन्फिडेंस सब कुछ आप ही थीं।’