फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Manushi Chhillar: मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर की पहली फिल्म हो गई थी फ्लॉप, फिर भी करती हैं करोड़ों में कमाई

Tue, 14 May 2024 07:37 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेंटमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

मानुषी छिल्लर आज अपना 27वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर जानिए उनके फिल्मी करियर से जुड़ी खास बात और जानिए फिल्मों के अलावा मानुषी कहां से कमा लेती हैं करोड़ों।
विज्ञापन
मानुषी छिल्लर - फोटो : इंस्टाग्राम@manushi_chhillar
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मानुषी छिल्लर एक भारतीय अभिनेत्री, मॉडल और मिस वर्ल्ड 2017 प्रतियोगिता की विजेता रह चुकी हैं। मॉडलिंग में नाम और शोहरत कमा चुकीं मानुषी फिल्मों में अपना नाम अभीतक स्थापित नहीं कर पाई हैं। मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने के बाद मानुषी छिल्लर धीरे-धीरे बॉलीवुड में अपनी जगह बना रही हैं। 
विज्ञापन


मानुषी का फिल्मी करियर
2022 में मानुषी ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत यशराज बैनर की फिल्म 'सम्राट पृथ्वीराज' से की थी। उनकी पहली फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से फ्लॉप हुई थी। इस फिल्म में मानुषी ने बॉलीवुड खिलाड़ी अक्षय कुमार के साथ काम किया था। इस फिल्म के फ्लॉप होने के बाद मानुषी ने हार नहीं मानी। इसके बाद 2023 में मानुषी ने 'द ग्रेट इंडियन फैमिली' में काम किया। यह फिल्म भी बुरी तरह से फ्लॉप हुई थी। इसके बाद 1 मार्च 2024 को मानुषी की एक्शन थ्रिलर फिल्म 'ऑपरेशन वैलेंटाइन' आई। यह फिल्म भी मानुषी के करियर में कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। गौर से देखा जाए तो अबतक मानुषी का फिल्मी करियर कुछ खास नहीं रहा है। लेकिन उनके फैंस चाहते हैं कि वह फिल्में करती रहें।

मानुषी की नेटवर्थ
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मानुषी छिल्लर की नेटवर्थ तकरीबन 3 मिलियन डॉलर के आसपास है। हर महीने मानुषी करीब 24 लाख रुपये की कमाई करती हैं। वहीं मानुषी 1 साल में 28 करोड़ रुपए कमाती है। अभिनेत्री ना सिर्फ फिल्मों से बल्कि विज्ञापन से भी मोटी कमाई कर लेती हैं। मानुषी एक फिल्म के लिए 1 करोड़ रुपए फीस चार्ज करती हैं। 
विज्ञापन


कार की शौकीन हैं मानुषी
लग्जरी गाड़ियों की शौकीन मानुषी छिल्लर के कार कलेक्शन में 'वोल्वो एक्ससी90' शामिल है, जिसकी कीमत 90 करोड़ रूपये के आसपास है। इसके अलावा उनके पास मर्सडीज बेंज भी है, जिसकी कीमत लगभग 45 लाख रुपए के आसपास है। मानुषी के पास 83 लाख की लैंड रोवर और 4.48 करोड़ की रेंज रोवर भी है।
 

मानुषी छिल्लर की कमाई ज्यादातर मॉडलिंग और ब्रांड एंडोर्समेंट से होती है। उन्होंने साल 2017 में भारत को रिप्रेजेंट करते हुए मिस वर्ल्ड का खिताब जीता था। मानुषी छिल्लर छठी ऐसी भारतीय है, जिन्होंने मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम करते हुए देश का मान बढ़ाया है। भले ही मानुषी की कोई भी फिल्म अभी तक बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं दिखा पाई हो, लेकिन अपने हुस्न, लुक्स और फिल्मों में अपने रोल्स के जरिए वह जमकर सुर्खियां बटोरी रही हैं।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें