फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Manoj Bajpayee: असफलताओं के दौर में 'भैया जी' ने खुद को संवारा, अभिनेता ने साझा किया सफलता का मंत्र

Mon, 03 Jun 2024 09:35 AM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

मनोज बाजपेयी अक्सर अपनी जिंदगी से जुड़े अनुभवों को अपने फैंस के संग साझा करते दिखाई देते हैं। हाल ही में एक पॉडकास्ट शो के दौरान उन्होंने अपने संघर्ष के दिनों को याद करते हुए कहा, 'एक समय था जब मैं अपने करियर के सबसे मुश्किल वक्त से गुजर रहा था। मैं आर्थिक तंगी से भी परेशान था'।
विज्ञापन
मनोज बाजपेयी - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता मनोज बाजपेयी इन दिनों सुर्खियों में बने हुए हैं। उनकी फिल्म फिल्म 'भैया जी' को दर्शक सराह रहे हैं। यह अभिनेता की 100वीं फिल्म है। यहां तक पहुंचने के लिए मनोज बाजपेयी ने काफी संघर्ष किया है। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान अभिनेता अपने करियर के उतार-चढ़ाव के बारे में बाते करते नजर आए। साथ ही साथ उन्होंने यह भी बताया जिंदगी के सबसे कठिन दौर से उन्होंने क्या सीखा।  
विज्ञापन


मांस और शराब का सेवन त्यागा 
मनोज बाजपेयी अक्सर अपनी जिंदगी से जुड़े अनुभवों को अपने फैंस के संग साझा करते दिखाई देते हैं। हाल ही में एक पॉडकास्ट शो के दौरान उन्होंने अपने संघर्ष के दिनों को याद करते हुए कहा, 'एक समय था जब मैं अपने करियर के सबसे मुश्किल वक्त से गुजर रहा था। मैं आर्थिक तंगी से भी परेशान था। मुझे समझ में नहीं आ रहा था कि मैं क्या करूं। फिर एक दिन मैंने तय किया कि अब से मैं खुद को अनुशासित करूंगा। उस दौरान मैंने मांस खाना बंद कर दिया, शराब छोड़ दी और अपनी सभी बुरी आदतें से पीछा छुड़ाने की कोशिश करने में लग गया'। 

खत्म हुआ हार्दिक-नताशा के बीच का मनमुटाव! अभिनेत्री ने दी खुशखबरी
विज्ञापन


खुद पर काम करना शुरू किया 
मनोज बाजपेयी आगे कहते हैं, 'मैंने तय कर लिया था कि चाहे कोई काम दे या न दे मैं रोजाना दो डायरेक्टर्स को फोन करूंगा और अपने लिए काम की बात करूंगा। इतना ही नहीं चाहे मुझे कहीं बाहर जाना हो या नहीं मैंने अच्छे कपड़े पहनता था। यह सब मेरे लिए काम जैसा हो गया था और अब यही आदतें अब मेरी जिंदगी का हिस्सा बन चुकी हैं'। 
विज्ञापन


Kalki 2898 AD: इस दिन हो सकती है 'कल्कि 2898 एडी' के ट्रेलर की घोषणा, चुनावी माहौल ठंडा होने का हो रहा इंतजार!

असफलता से सीखा सफलता का मंत्र 
मनोज बाजपेयी ने उसी पॉडकास्ट के दौरान यह भी साझा किया कि उन्होंने बतौर अभिनेता अपने विकास के लिए निर्देशक-निर्माता प्रकाश झा की फिल्म 'राजनीति' में काम किया और यही फिल्म अभिनेता के लिए वरदान साबित हुआ। 'राजनीति' से ही उन्होंने बॉलीवुड में अपनी धमाकेदार वापसी की। अभिनेता कहते हैं, 'असफलता के उस दौर में मैंने खुद को तैयार किया, खुद पर काम किया। वह समय मेरे लिए बेकार साबित नहीं हुआ'। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें