फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनोज बाजपेयी: नसीरुद्दीन शाह से पहली मुलाकात में अभिनेता ने कर दी थी ऐसी हरकत, दोस्तों को लग रहा था ये डर

Thu, 26 Nov 2026 03:33 PM IST
राजश्री वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

  • नसीरुद्दीन शाह और मनोज बाजपेयी की पहली मुलाकात रैप-अप पार्टी में हुई थी।
  • वहां मनोज बाजपेयी नशे में नसीरुद्दीन शाह से लगातार अंग्रेजी थिएटर को लेकर सवाल कर रहे थे।
  • मनोज बाजपेयी ने कहा कि नसीरुद्दीन शाह दिल से बेहद नरम इंसान हैं।
विज्ञापन
मनोज बाजपेयी, नसीरुद्दीन शाह - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड अभिनेता मनोज बाजपेयी ने दिग्गज अभिनेता नसीरुद्दीन शाह के साथ अपनी पहली मुलाकात का एक दिलचस्प किस्सा साझा किया है। यह मुलाकात फिल्म 'बैंडिट क्वीन' की रैप-अप पार्टी में हुई थी, जहां मनोज बाजपेयी नशे में थे और बार-बार नसीरुद्दीन शाह से अंग्रेजी थिएटर करने को लेकर सवाल पूछ रहे थे। मनोज की इस हरकत से उनके दोस्त भी डर गए थे कि कहीं नसीर साहब गुस्से में उन्हें मार न दें।
विज्ञापन


हालांकि, इस अजीब मुलाकात का असर ऐसा हुआ कि नसीरुद्दीन शाह उन्हें बाद में भी याद रखने लगे। मनोज ने हाल ही में एक इंटरव्यू में इस किस्से के साथ-साथ नसीर साहब, दिवंगत अभिनेता ओम पुरी और रघुवीर यादव की प्रशंसा, दिल्ली के थिएटर में बिताए दिनों और फिल्मों तक पहुंचने के अपने सफर के बारे में भी बात की।
Trending Videos

मनोज बाजपेयी - फोटो : इंस्टाग्राम@bajpayee.manoj
नसीरुद्दीन शाह को ऑफर हुई थी फिल्म
मनोज बाजपेयी ने बताया कि नसीरुद्दीन शाह को पता था कि उन्होंने 'बैंडिट क्वीन' में वह भूमिका निभाई थी, जो पहले नसीर साहब को ऑफर हुई थी। दोनों की पहली मुलाकात फिल्म की रैप-अप पार्टी के दौरान दिल्ली में हुई थी। उस वक्त फिल्म के निर्देशक शेखर कपूर ने नसीरुद्दीन शाह को पार्टी में बुलाया था, ताकि वह उस युवा अभिनेता से मिल सकें, जिसने उनकी जगह फिल्म में भूमिका निभाई थी।

इस मुलाकात को याद करते हुए मनोज ने कहा, 'मैं उस समय काफी विद्रोही किस्म का था। 'बैंडिट क्वीन' की रैप-अप पार्टी के वक्त नसीर साहब दिल्ली में थे। शेखर कपूर ने उन्हें बुलाया और कहा कि आइए, उस लड़के से भी मिलिए जिसने आपका रोल किया है। वह आए, लेकिन तब तक हम मुफ्त की शराब पी चुके थे. मैं भी नशे में था। नसीर साहब उस समय अंग्रेजी थिएटर करते थे और मैं इसी बात पर अटक गया था कि आप अंग्रेजी थिएटर क्यों करते हैं? मैं उनके पीछे-पीछे घूमता और बार-बार यही सवाल पूछता रहता था।'
विज्ञापन

नसीरुद्दीन शाह - फोटो : एक्स
मनोज ने आगे कहा, 'नसीरुद्दीन शाह काफी गुस्से वाले इंसान हैं और मेरे सभी दोस्त मुझे उनसे बचाने की कोशिश कर रहे थे। वरना उस दिन वह सच में मुझे मार देते। वह भी मुझे टाल रहे थे और कह रहे थे कि मैं इस व्यक्ति से बात नहीं करना चाहता। यह घटना उनके दिमाग में इतनी बैठ गई कि वह मेरा चेहरा कभी नहीं भूल पाए। जब उन्होंने मुझे 'द्रोहकाल' के सेट पर देखा तो कहा कि ओह, बरखुरदार, आइए-आइए। इसके बाद हम एक-दूसरे को जानने लगे।'

मनोज बाजपेयी ने बताया किस्सा
हालांकि, पहली मुलाकात भले ही कुछ अजीब रही हो, लेकिन मनोज बाजपेयी के मन में नसीरुद्दीन शाह के लिए हमेशा से बहुत सम्मान रहा है। उन्होंने बताया कि वह नसीर साहब और दिवंगत अभिनेता ओम पुरी के अभिनय के बड़े प्रशंसक रहे हैं। दोनों कलाकारों के काम को समझने और उनके अभिनय की बारीकियां सीखने के लिए वह उनकी फिल्में कम से कम चार बार देखा करते थे, ताकि यह समझ सकें कि वे अपने किरदारों और दृश्यों को किस तरह निभाते हैं।

मनोज ने एक और किस्सा साझा करते हुए बताया कि 'स्पेशल 26' की शूटिंग के बाद उन्होंने रात करीब 12 बजे नसीरुद्दीन शाह को फोन किया था, क्योंकि उन्हें उनकी याद आ रही थी। मनोज के मुताबिक, नसीर साहब ने उनकी बात धैर्य से सुनी। वह मानते हैं कि नसीरुद्दीन शाह थिएटर से जुड़े कलाकारों और उनके संघर्ष को समझते हैं, इसलिए उनके प्रति खास लगाव रखते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें