अभिनेता मनोज बाजपेयी की आगामी फिल्म 'भैया जी' रिलीज के लिए तैयार है। मनोज बाजपेयी के फैंस उनको 'भैया जी' के अवतार में देखने के लिए काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। वहीं आज फिल्म के मेकर्स ने फिल्म के नए गाने 'बाघ का करेजा' को रिलीज कर दिया है।
अभिनेता मनोज बाजपेयी की आगामी फिल्म 'भैया जी' रिलीज के लिए तैयार है। मनोज बाजपेयी के फैंस उनको 'भैया जी' के अवतार में देखने के लिए काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। वहीं आज फिल्म के मेकर्स ने फिल्म के नए गाने 'बाघ का करेजा' को रिलीज कर दिया है। इस गाने को स्टार गायक मनोज तिवारी ने बेहद जबरदस्त अंदाज में गाया है। आइए आपको बताते हैं 'भैया जी' का 'करेजा' कैसा है ---
विज्ञापन
मनोज तिवारी की है दहाड़ 'बाघ सा करेजा'
मनोज बाजपेयी हमेशा अलग किस्म की फिल्में करने के लिए मशहूर हैं। वे जब भी देसी अवतार में आते हैं दर्शकों के दिलों पर छा जाते हैं। उनकी आगामी फिल्म 'भैया जी' को लेकर दर्शकों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। दर्शकों के उत्साह को दोगुना करने के लिए मेकर्स ने आज फिल्म के एक जबरदस्त गाने को रिलीज किया है। गाने की शुरुआत में मनोज बाजपेयी एक जीप में बैठ कर कहीं जाते दिखाई दे रहे हैं। इस गाने को सुनकर दर्शकों में जोश भर गया है।
देसी अंदाज में नजर आए मनोज बाजपेयी
मनोज बाजपेयी इस गाने में ठेठ देसी अंदाज में नजर आ रहे हैं। गाने के बोल को सुनकर पता चलता है कि गाने में नायक 'भैया जी' की तारीफ हो रही है। गाने को भोजपुरी गायक मनोज तिवारी ने ठेठ देसी अंदाज में गाया भी है। उनके सुर इतने सधे हुए हैं कि कानों में एक-एक शब्द सीधे उतरते हैं।
इस दिन होगी रिलीज 'भैया जी'
फिल्म 'भैया जी' मनोज बाजपेयी के लिए खास फिल्म है। यह अभिनेता की 100वीं फिल्म है। इस फिल्म की कहानी बिहार के सीतामढ़ी के बैकग्राउंड में बुनी गई है। मनोज बाजपेयी की यह बहुप्रतीक्षित फिल्म 24 मई, 2024 को रिलीज होने जा रही है।