अभिनेत्री इलियाना डिक्रूज ने लंबे समय के बाद पर्दे पर वापसी की है। इस साल मार्च महीने में आई फिल्म 'तेरा क्या होगा लवली' के जरिए उनके फैंस का उन्हें पर्दे पर देखने का इंतजार खत्म हुआ था। अब उनकी एक और नई फिल्म 'दो और दो प्यार' रिलीज हो चुकी है। इलियाना ने हाल ही में फिल्मों से ब्रेक लेने को लेकर बातचीत की है।
कोरोना के चलते रुक गया था काम
इलियाना डिक्रूज ने प्रेग्नेंट होने के चलते अभिनय से किनारा कर लिया था। एक साक्षात्कार में इलियाना ने बताया कि उन्होंने सोच-समझकर यह फैसला नहीं लिया था। उन्होंने बताया कि फिल्म 'दो और दो प्यार' साल 2021 में शूट हुई थी, लेकिन यह अब रिलीज हुई है। उन्होंने कहा कि साल 2020 में आई कोरोना महामारी के चलते सारा काम काज रुक गया था।
Shubhangi Atre: 15-16 घंटे काम करना अब पेशागत मजबूरी, लेकिन छुट्टी पर जाएं तो मोबाइल को भी जरूर छुट्टी दें
इलियाना खुश है कि लोग काम की तारीफ कर रहे हैं
बड़े पर्दे से दूर रहने के दौरान उन्होंने ओटीटी पर भी काम किया था। साल 2021 में वह फिल्म 'द बिग बुल' में नजर आई थी। उन्होंने बताया कि साल 2022 में उन्होंने एक वेब सीरीज की शूटिंग की थी, लेकिन गर्भवती होने के चलते उन्हें ब्रेक लेना पड़ा। इलियाना ने बताया कि गर्भवती होने से पहले उन्होंने कभी भी ब्रेक लेने का कोई फैसला नहीं लिया था। अब वापसी के बाद उन्हें इस बात की खुशी है कि दर्शक उनके काम की सराहना कर रहे हैं।
Shekhar Suman: परवीन बाबी याद करते दिखे शेखर सुमन, बोले- लोगों ने अफवाहें फैलाई थीं, वे पागल नहीं थीं
'दो और दो प्यार' में ज्यादा फिट होने की नहीं थी मांग
इलियाना ने बताया कि फिल्म 'दो और दो प्यार' में काम करने के लिए वह इसलिए राजी हुई थी, क्योंकि उनके किरदार के लिए ज्यादा फिट होने की मांग नहीं थी। फिल्म का ऑफर मिलते ही उन्होंने हां कह दिया था। इलियाना ने फिल्म की निर्देशक से भी फिटनेस को लेकर बात की थी। उन्होंने डायरेक्टर से कहा था कि वह फिलहाल पतली नहीं हैं और अगर फिल्म में ऐसी लड़की की जरूरत है तो वह ऐसा हो पाने की हालत में नहीं है। इस पर निर्देशक शीर्षा गुहा ठाकुरता ने उन्हें कहा था कि वह जैसी हैं वैसी ही खूबसूरत हैं।