'द फैमली मैन' के तीसरे सीजन का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। अब इस सीरीज में 'पाताल लोक' फेम अभिनेता भी नजर आने वाले हैं, जिसकी पुष्टि की गई है। जानिए पूरी खबर।
मनोज वाजपेयी ने किया खुलासा
'द फैमिली मैन' सीरीज के मुख्य अभिनेता मनोज वाजपेयी ने ओटीटी प्ले से बातचीत करते हुए बताया कि 'पाताल लोक' फेम अभिनेता जयदीप अहलावत 'द फैमिली मैन' के आगामी सीजन में दिखने वाले हैं। अभिनेता ने कहा कि 'पाताल लोक 2' सीजन में अपनी शानदार भूमिका निभाने वाले जयदीप अहलावत हमारे साथ 'द फैमिली मैन 3' में दिखेंगे। अभिनेता मनोज ने बताया है कि यह सीजन बहुत बड़ा और रोमांचक होने वाला है।
यह खबर भी पढ़ें:
Bhootni: वर्जिन ट्री की आत्मा से कुंवारों को बचाएंगे 'संजू बाबा', ‘भूतनी’ के ट्रेलर में 'मोहब्बत' से डरे लोग
कब रिलीज हो रही सीरीज?
पिछली जानकारी के अनुसार 'द फैमिली मैन' के तीसरे सीजन को इसी साल रिलीज किया जाना है। मनोज वाजपेयी ने बताया कि इस सीरीज को इसी साल नवंबर में रिलीज किया जाएगा। इस जानकारी ने फैंस के बेसब्री को और बढ़ा दिया है। हालांकि, ऑफिशियल तारीख की अभी कोई घोषणा नहीं की गई है।
यह खबर भी पढ़ें:
Salman Khan: ‘सिकंदर’ का कुर्ता ही नहीं, सलमान के इन लुक्स का खुमार भी फैंस के सिर चढ़कर बोला; देखिए लिस्ट
एक नजर द ‘फैमिली मैन’ सीरीज की ओर
वेब सीरीज 'द फैमिली मैन' के तीसरे सीजन में प्रियामणि (सुचित्रा तिवारी), शारिब हाशमी (जेके तलपड़े), अश्लेषा ठाकुर (धृति) सहित कई कलाकार फिर से नजर आएंगे। इस सीरीज के पहले दो सीजन को दर्शकों का खूब प्यार मिला था। मनोज बाजपेयी के दमदार किरदार और उनके शानदार अभिनय को सीरीज में काफी पसंद किया गया था। 'द फैमिली मैन' एक एक्शन-थ्रिलर सीरीज है जिसे सुमन कुमार और राज निदिमोरु और कृष्णा डीके ने लिखा है और उन्होंने ही इसका निर्देशन भी किया है।