मनोज बाजपेयी ने दिया रिएक्शन
अभिनेता मनोज बाजपेयी ने रणवीर सिंह पर FWICE की तरफ से लगाए गए बैन पर प्रतिक्रिया दी। मनोज बाजपेयी अपनी आने वाली फिल्म 'गवर्नर' के ट्रेलर लॉन्च के मौके पर कहा कि वे चाहते हैं कि यह मामला आपसी सहमति से सुलझ जाए। एक्टर ने ट्रेलर लॉन्च के मौके पर बोलते हुए कहा, 'यह जगह इस बात के लिए बिल्कुल सही नहीं है। मैं आपको एक बात बताना चाहता हूं कि इस इंडस्ट्री में जितने भी लोग हैं, वे सब इसके बारे में सिर्फ सोशल मीडिया पर ही पढ़ रहे हैं और हमारे पास इसके बारे में कोई विस्तृत जानकारी नहीं है'।
एक्टर बोले- 'उम्मीद है मामला सुलझ जाएगा'
मनोज बाजपेयी ने आगे कहा, 'एक सहकर्मी या इस बिरादरी के सदस्य के तौर पर हम बस यही कह सकते हैं कि हमें उम्मीद है कि यह मामला जल्द ही सुलझ जाएगा। बिना किसी और बढ़ावे के यह मामला सौहार्दपूर्ण ढंग से सुलझेगा, इसकी उम्मीद है'।
संजय गुप्ता बोले- 'इसका क्या तुक बनता है'?
निर्माता संजय गुप्ता ने भी रणवीर सिंह पर फेडरेशन के बैन पर रिएक्शन दिया है और आलोचना की है। उन्होंने अपने एक्स अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया है। इसमें उन्होंने लिखा है, 'जब कोई 'A-List' हीरो शूटिंग करता है, तो सेट पर 300 से ज्यादा लोग काम कर रहे होते हैं। अगर आप उसे बैन करते हैं, तो आप उसे नहीं रोक रहे होते, बल्कि उन वर्कर्स से उनकी रोजी-रोटी छीन रहे होते हैं। भला इसमें क्या तुक बनता है'?