फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 years of Fanaa: काजोल ने शेयर की 'फना' से जुड़ी यादें, माइनस 27 डिग्री में सलवार-कमीज पहनकर की थी शूटिंग

Tue, 26 May 2026 08:58 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला

सार

Kajol On Film Fanna: मंगलवार को काजोल और आमिर खान अभिनीत फिल्म 'फना' की रिलीज को 20 साल पूरे हुए। इस मौके पर काजोल ने शूटिंग से जुड़ी अपनी यादों को सोशल मीडिया पर साझा किया। 
विज्ञापन
फिल्म 'फना' का एक सीन - फोटो : X @Kajol
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्म 'फना' एक ऐसी रोमांटिक फिल्म है जो अपने दर्शकों के बीच एक अलग पहचान रखती है। 26 मई 2006 में रिलीज हुई इस फिल्म ने मंगलवार को 20 साल पूरे किए। इस खास मौके अभिनेत्री काजोल ने फिल्म से जुड़ी यादें साझा कीं। साथ ही फिल्म की शूटिंग के दौरान मौसम की वजह से हुई मुश्किलों का भी जिक्र किया।
विज्ञापन


तस्वीरें साझा कर ताजा की यादें
काजोल ने एक्स पर लिखा,'फना को 20 साल हो गए। तब मेरी बेटी ढाई साल की थी। मुझे सबसे ज्यादा पोलैंड की वो शाम याद है। जब -27 डिग्री सेल्सियस के तापमान में खूबसूरत जंगल में हमने शूटिंग की थी। मैंने एक पतली सी सलवार कमीज पहनी थी जबकि बाकी सभी गरम कपड़ों में थे।'

फिल्म 'फना' - फोटो : सोशल मीडिया
फैंस ने दिए मजेदार रिएक्शन 
काजोल की इस पोस्ट पर उनके फैंस ने भी फिल्म से जुड़ी यादें कमेंट बॉक्स में शेयर की। एक यूजर ने कमेंट कर के कहा, 'फिल्म का टाइटल सॉन्ग सिर्फ एक गाना नहीं है, यह हमारे बचपन की एक याद है'। इसके अलावा कई यूजर्स ने फिल्म में काजोल के अभिनय की प्रशंसा की। बता दें कि यह फिल्म साल 2006 की हिट फिल्मों में से एक थी। फिल्म की कहानी और गानों को दर्शकों ने काफी पसंद किया। 

 
विज्ञापन

फिल्म 'फना' के बारे में...
2006 में रिलीज हुई फिल्म 'फना' को सिनेमाघरों में भरपूर प्यार मिला था। 103 करोड़ रुपये कमाकर यह उस साल की छठी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी थी। फिल्म में आमिर खान और काजोल मुख्य भूमिका में थे। इसके अलावा ऋषि कपूर, तबु और श्रुति सेठ ने भी इसमें अहम किरदार निभाए थे। यह एक रोमांटिक थ्रिलर फिल्म थी जिसकी कहानी में देशभक्ति, रोमांस और सस्पेंस सब कुछ मौजूद था। फिल्म का निर्देशन कुणाल कोहली ने किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें