फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम गोपाल वर्मा के साथ काम करके मशहूर हुए मनोज बाजपेयी, जानें कैसा रहा इनकी फिल्मों का प्रदर्शन?

Sat, 12 Apr 2025 09:30 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Manoj Bajpayee and Ram Gopal Verma: राम गोपाल वर्मा जल्द ही मनोज बाजपेयी के साथ एक नई फिल्म बनाने वाले हैं। इससे पहले हम जानते हैं कि दोनों ने किन-किन फिल्मों में काम किया है और उनका प्रदर्शन कैसा रहा है?
विज्ञापन
राम गोपाल वर्मा, मनोज बाजपेयी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड के दिग्गज निर्देशक राम गोपाल वर्मा ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एलान किया कि वह जल्द ही अभिनेता मनोज बाजपेयी के साथ एक फिल्म बनाने वाले हैं। उन्होंने बताया कि ये फिल्म हॉरर कॉमेडी होगी। फिल्म का नाम 'पुलिस स्टेशन में भूत' है। राम गोपाल वर्मा ने मनोज बाजपेयी के साथ आठ साल पहले फिल्म 'सरकार 3' में काम किया था। अब दोनों एक बार फिर साथ काम करने जा रहे हैं। ऐसे में हम आपको बता रहे हैं कि वह कौन सी फिल्में हैं, जिनमें राम गोपाल वर्मा और मनोज बाजपेयी ने साथ में काम किया है और इनका प्रदर्शन कैसा रहा है?
विज्ञापन

कौन
राम गोपाल वर्मा की फिल्म 'कौन' साल 1999 में आई थी। इस फिल्म में मनोज बाजपेयी और उर्मिला मातोंडकर ने अभिनय किया था। यह फिल्म सिर्फ 15 दिनों में बनी थी। फिल्म में एक डरी हुई लड़की की कहानी दिखाई गई है। इस फिल्म का बजट 2.25 करोड़ रुपये था। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 6.83 करोड़ का कारोबार किया था।
आठ साल बाद मनोज बाजपेयी के साथ फिल्म बनाएंगे राम गोपाल वर्मा, डर के साथ होगा कॉमेडी का तड़का
 

मनोज बाजपेयी - फोटो : इंस्टाग्राम
शूल
शूल फिल्म 1999 में रिलीज हुई थी। इसके लेखक और निर्माता राम गोपाल वर्मा थे। इस फिल्म में मनोज बाजपेयी और रवीना टंडन ने अभिनय किया था। यह फिल्म बिहार की राजनीति पर आधारित थी, जिसमें एक ईमानदार पुलिस अफसर को दिखाया गया था। फिल्म का बजट पांच करोड़ था। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की कमाई 8.58 करोड़ रुपये थी। फिल्म को काफी सराहा गया था। 
Ayesha Takia: अब क्या कर रही हैं आयशा टाकिया? जानिए करियर में निभाए कितने तरह के किरदार

रोड
साल 2002 में रिलीज होने वाली फिल्म 'रोड' के निर्माता राम गोपाल वर्मा हैं। फिल्म में मनोज बाजपेयी, विवेक ओबेरॉय और अंतरा माली अहम किरदार में थे। ये थ्रिलर फिल्म अपहरण पर आधारित है। फिल्म का बजट आठ करोड़ रुपये था। फिल्म ने दुनियाभर में 13.23 करोड़ रुपये कमाए थे।

राम गोपाल वर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम
सत्या
साल 1998 में रिलीज हुई फिल्म 'सत्या' के निर्माता और निर्देशक राम गोपाल वर्मा थे। फिल्म में मनोज बाजपेयी, उर्मिला मातोंडकर और जेडी चक्रवर्ती ने अभिनय किया था। फिल्म भारत में संगठित अपराध के बारे में थी। फिल्म का बजट 2.5 करोड़ था। फिल्म ने 15 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। फिल्म को दर्शकों का खूब प्यार मिला था।
विज्ञापन

सरकार 3
राम गोपाल वर्मा के निर्देशन में बनी फिल्म 'सरकार 3' साल 2017 में रिलीज हुई थी। फिल्म में मनोज बाजपेयी, अमिताभ बच्चन, जैकी श्रॉफ और यामी गौतम अहम किरदार में थे। यह फिल्म राजनीति और अपराध पर आधारित थी। यह फिल्म सरकार फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म थी। इस फिल्म का बजट 35 करोड़ था। फिल्म का लाइफटाइम कलेक्शन 9.93 करोड़ था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें