स्टैंडअप कॉमडियन कुणाल कामरा अपने बयानों से विवादों में घिरे हैं। अब अभिनेता प्रकाश राज की कॉमेडियन के साथ एक मुस्कुराती हुई तस्वीर सामने आई है, जिसने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है।
क्यों खबरों में आए प्रकाश राज?
अभिनेता प्रकाश राज ने हाल ही में स्टैंडअप कॉमेडियन कुणाल कामरा से मुलाकात की। बीते दिन शुक्रवार को अभिनेता ने अपने एक्स अकाउंट पर कुणाल कामरा के साथ एक तस्वीर साझा की, जिसमें दोनों मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं। प्रकाश राज ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा कि तमिलानाडु कैसे पहुंचे भाई? सिंपल ऑटो में। इसके साथ ही हैशटैग में लिखा कि सिर्फ पूछ रहा हूं।
यह खबर भी पढ़ें:
Karan Kundrra: तेजस्वी के साथ शादी की खबरों पर नाराज हुए करण, बोले- 'शादी, रोका, ब्रेकअप, मैं खुद बताऊंगा'
क्या कहता है अभिनेता का कैप्शन?
अभिनेता प्रकाश राज ने अपने एक्स पर जो कैप्शन दिया है, उसे पूर्व में सोशल मीडिया पर लीक हुए एक ऑडियो क्लिप से जोड़ा जा रहा है, जिसमें किसी शिवसेना कार्यकर्ता और कुणाल कामरा के बीच की बातचीत थी। वायरल हुए क्लिप में कार्यकर्ता कॉमेडियन को धमकी देते हैं कि जैसा हाल स्टूडियो का हुआ है, वैसा ही हाल कॉमेडियन का भी करेंगे, जहां भी वो मिलेंगे। इसके बाद वायरल क्लिप में फोन करने वाला कॉमेडियन से उनकी जगह के बारे में पूछता है, तो वह कहते हैं कि वे तमिलनाडु में ही मिलेंगे। दूसरी तरफ से फिर से पूछा जाता है कि कुणाल कहां मिलेंगे, तो कॉमेडियन कहते हैं कि तमिलनाडु आ जाइए, जिस पर फोन करने वाला पूछता है कि अब तमिलनाडु कैसे पहुंचेंगे भाई? इसी से प्रकाश राज के कैप्शन को व्यंग्य के रूप में जोड़ा जा रहा है।
यह खबर भी पढ़ें:
Rajiv Sen: सुष्मिता सेन की भाभी रहीं चारु असोपा को पैसों की तंगी, पूर्व पति राजीव सेन ने रखा अपना पक्ष
क्या है कुणाल कामरा विवाद?
आपको बता दें स्टैंडअप कॉमेडियन कुणाल कामरा ने महाराष्ट्र के एक नेता पर टिपप्णी की थी। इसके बाद शिवसेना के कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम की मेजबानी करने वाले स्टूडियो में तोड़फोड़ की थी। कामरा के खिलाफ मुंबई और शिंदे के राजनीतिक गढ़ ठाणे के अन्य पुलिस थानों में भी अलग-अलग एफआईआर दर्ज की गई थी।