‘द फैमिली मैन सीजन 3’ के बाद मनोज बाजपेयी एक बार फिर पुलिसवाले के किरदार में नजर आने को तैयार हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक अभिनेता नेटफ्लिक्स की आगामी फिल्म में नजर आ सकते हैं। स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म ‘इंस्पेक्टर जेंदे’ नाम की फिल्म बनाना चाहती है। इस फिल्म में मनोज बाजपेयी मुख्य भूमिका में होंगे। उनके साथ अभिनेता जिम सर्भ भी नजर आएंगे। हालांकि अभी इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।
अगले साल से शुरू होगा काम
रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म से जुड़ी जानकारियों अभी गुप्त हैं और इस परियोजना पर अभिनेता ने साइन कर दिया है और अगले साल से इस पर काम शुरू होगा। पीपिंग मून के मुताबिक मनोज बाजपेयी, जो फिल्मों और वेब-सीरीज के कई शेड्यूल में व्यस्त हैं, अगले महीने यानी जनवरी से नेटफ्लिक्स ड्रामा पर काम शुरू करेंगे।
120 Bahadur: '120 बहादुर' की रिलीज डेट से उठा पर्दा, 'मेजर शैतान सिंह' बन दुश्मनों से लड़ते दिखेंगे फरहान अख्तर
इस दिन से मनोज बाजपेयी शुरू करेंगे शूटिंग
रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि फिल्म की टीम ने पहले ही फिल्म पर काम शुरू कर दिया है, जिसे मुंबई में एक ही शेड्यूल में शूट किया जाएगा और फरवरी तक यह शूट चलेगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सरभ और अन्य लोग पहले ही शूटिंग में शामिल हो चुके हैं, जबकि बाजपेयी अपने शेड्यूल को देखते हुए 5 जनवरी को उनके साथ जुड़ेंगे।
Diljit Dosanjh: मुंबई में ‘दिल लुमिनाती’ का नहीं चल पाएगा जादू? शराब, ड्रग्स जैसे गानों पर सरकार की रोक
एक्शन कॉमेडी फिल्म होगी
रिपोर्ट्स में बताया गया कि इस फिल्म में ना केवल बाजपेयी मुख्य भूमिका में होंगे, बल्कि यह एक एक्शन कॉमेडी फिल्म होगी, जिसमें एक्शन, कॉमेडी और सस्पेंस एक साथ होंगे। हालांकि, बाकी कलाकारों को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है। इसके अलावा कहा जा रहा है कि फिल्म का निर्माण जय शेवक्रमणि द्वारा किया जाएगा, जिन्होंने कार्तिक आर्यन अभिनीत ‘फ्रेडी’ और करीना कपूर खान अभिनीत ‘जाने जां’ जैसी फिल्में बनाई हैं।