फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

120 Bahadur: '120 बहादुर' की रिलीज डेट से उठा पर्दा, 'मेजर शैतान सिंह' बन दुश्मनों से लड़ते दिखेंगे फरहान अख्तर

Thu, 19 Dec 2024 05:15 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

120 Bahadur Release Date: बॉलीवुड अभिनेता फरहान अख्तर की फिल्म '120 बहादुर' के निर्माताओं ने पोस्टर जारी करते हुए इसकी रिलीज की तारीख से पर्दा उठा दिया है। 
 
विज्ञापन
120 बहादुर - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड अभिनेता फरहान अख्तर इन दिनों कई फिल्मों के निर्माण को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। इस बीच वे '120 बहादुर' को लेकर भी चर्चा में बने हुए हैं, जिसमें वे खुद अभिनय करते नजर आएंगे। कुछ समय पहले फिल्म का पहला पोस्टर जारी हुआ था। फिल्म को लेकर प्रशंसक भी काफी उत्साहित हैं। वहीं, अब आखिरकार फिल्म की रिलीज की तारीख का भी एलान हो गया है।

विज्ञापन

Diljit Dosanjh: मुंबई में ‘दिल लुमिनाती’ का नहीं चल पाएगा जादू? शराब, ड्रग्स जैसे गानों पर सरकार की रोक

इस दिन रिलीज होगी फिल्म
रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर की एक्सेल एंटरटेनमेंट ने अमित चंद्रा के ट्रिगर हैप्पी स्टूडियोज के साथ मिलकर 120 बहादुर की रिलीज की तारीख की घोषणा की है, जो 21 नवंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। यह फिल्म मेजर शैतान सिंह भाटी पीवीसी और चार्ली कंपनी, 13 कुमाऊं रेजिमेंट के सैनिकों को श्रद्धांजलि है। 1962 के भारत-चीन युद्ध की पृष्ठभूमि पर आधारित '120 बहादुर' रेजांगला युद्ध की कहानी दिखाएगी, जहां बहादुरी और बलिदान ने इतिहास रच दिया था।
Black Warrant: जेल तो सर्कस है…विक्रमादित्य मोटवानी की ‘ब्लैक वारंट’ का टीजर आउट, जानिए कब और कहां होगी रिलीज 

120 बहादुर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म में फरहान अख्तर का किरदार
फिल्म की पहली घोषणा के बाद से ही फैंस के बीच उत्सुकता लगातार बढ़ती जा रही है, जिसे इसके दमदार फर्स्ट लुक और मोशन पोस्टरों ने और भी बढ़ा दिया है। फरहान अख्तर कई तरह के मजबूत और प्रेरक किरदार निभाने के लिए मशहूर हैं। अब वह मेजर शैतान सिंह भाटी पीवीसी की भूमिका निभा रहे हैं। वह फिल्म में मेजर के साहस और नेतृत्व की कहानी बताएंगे।
Amitabh Bachchan: KBC के सेट पर अमिताभ ने याद किए अपने स्ट्रगलिंग डेज, इन फिल्मों के दौरान पहने खुद के कपड़े
विज्ञापन

फिल्म का दमदार पोस्टर
रजनीश रजी घई द्वारा निर्देशित और एक्सेल एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित '120 बहादुर' का उद्देश्य भारत के सैन्य नायकों की अटूट बहादुरी को श्रद्धांजलि देना है। फिल्म के पोस्टर में फरहान अख्तर हाथों में बंदूक थामे दमदार अंदाज में नजर आ रहे हैं। फरहान अख्तर इस फिल्म के निर्माता भी हैं। वे रितेश सिधवानी और अमित चंद्रा के साथ मिलकर इस फिल्म को बना रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें