फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mannara Chopra Father Funeral: रोते-रोते बेहोश हुईं मनारा, श्मशान तक नहीं छोड़ा पिता का साथ

Wed, 18 Jun 2025 03:30 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Mannara Chopra Father Last Rites: चोपड़ा परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मुंबई में मनारा चोपड़ा के पिता और प्रियंका चोपड़ा के फूफा रमन राय हांडा का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
मनारा चोपड़ा के पिता का अंतिम संस्कार - फोटो : इंस्टाग्राम- @tahirjasus
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

'बिग बॉस 17' फेम मनारा चोपड़ा के पिता रमन राय हांडा का 16 जून को निधन हो गया था। बुधवार को मुंबई में उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान मनारा की मां कामिनी हांडा काफी दुखी नजर आईं। मनारा और उनकी बहन मिताली के आंसू भी थमने का नाम नहीं ले रहे। पिता को अंतिम विदाई देते हुए मनारा काफी भावुक नजर आईं। मनारा के पिता के अंतिम संस्कार के कई वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हैं। 
विज्ञापन

 


 
मनारा के पिता की अंतिम यात्रा
इससे पहले मनारा चोपड़ा के पिता की अंतिम यात्रा भी निकाली गई। उनके शव को मुंबई के ओशिवारा श्मशान घाट ले जाया गया। इस दौरान मनारा के साथ प्रियंका चोपड़ा के भाई सिद्धार्थ चोपड़ा, परिणीति चोपड़ा के पिता पवन चोपड़ा भी नजर आए। कहा जा रहा है कि प्रियंका चोपड़ा अपने काम की वजह से अपने फूफा जी के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो सकीं। 
 
Trending Videos

आखिर तक नहीं छोड़ा पिता का साथ
अंतिम संस्कार के दौरान बारिश हो रही थी। भारी बारिश के बीच, मनारा चोपड़ा और मिताली चोपड़ा ने अपने पिता की अर्थी को हाथ लगाते हुए श्मशान भूमि तक पहुंचाया। दोनों बहनों ने पूरे साहस और भावुकता के साथ अपने पिता की अंतिम यात्रा में भाग लिया। मनारा खुद को संभालने की पूरी कोशिश करती नज़र आईं, वहीं मिताली अपने पिता के निधन से गहरे सदमे में दिखीं।
मिताली ने जब पिता का पार्थिव शरीर देखा तो अपने आंसुओं को रोक नहीं पाईं। उनके चेहरे पर शोक और पीड़ा साफ झलक रही थी। इस दुःखद घड़ी में चोपड़ा परिवार के दूसरे सदस्य और कजिन्स भी दोनों बहनों के साथ मौजूद रहे, जिन्होंने उन्हें सहारा देने की कोशिश की।
 
विज्ञापन

रोते-रोते बेहोश होने लगीं मनारा चोपड़ा
पिता को आखिरी बार देखते हुए मनारा खुद को संभाल नहीं पाईं। अंतिम संस्कार के दौरान मनारा रोते-रोते बेहोश हो गईं। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मनारा अपने पिता के यूं जाने से बेहद दुखी हैं।
   

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें