फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Falaq Naaz: दर्द से कराह उठीं फलक नाज, बीमार मां ने की सेवा, अभिनेत्री बोलीं- 'अपनी मां को बहुत प्यार करिए'

Wed, 18 Jun 2025 03:27 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Falaq Naaz Video: अभिनेत्री फलक नाज ने हाल ही में अपनी मां के लिए एक खूबसूरत वीडियो शेयर किया है। उन्होंने कहा कि एक मां इस दुनिया की सबसे खूबसूरत शै होती है। 
विज्ञापन
फलक नाज अपनी मां के साथ - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मां इस दुनिया का सबसे खूबसूरत तोहफा है। इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता। उनके बारे में लिखने बोलने के लिए शब्दकोश भी छोटा पड़ जाता है। मां खुद तकलीफ में होकर भी अपनी संतान के लिए हमेशा हाजिर रहती हैं। फलक नाज हाल ही में कुछ ऐसे ही अनुभव से दो-चार हुईं। उन्होंने इसे लेकर एक वीडियो शेयर किया है।

विज्ञापन

बेटी के लिए अपनी तकलीफ भूलीं मां
अभिनेत्री फलक नाज ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से मां के नाम एक दिल छू लेने वाला वीडियो शेयर किया है। दरअसल, हुआ ऐसा कि दो दिनों से अभिनेत्री की तबीयत कुछ खराब हो गई। उसी दौरान उनकी मां की तबीयत भी खराब थी। लेकिन, अपनी तकलीफ भूल ने बेटी की सेवा-पानी में लगी रहीं। मां की इस बात से फलक भावुक हैं।
 

'मां दुनिया की सबसे खूबसूरत शै'
फलक ने वीडियो में कहा, 'बैठे-बैठे एक विचार आया। दुनिया की सबसे खूबसूरत शै होती है मां। ऊपर वाले ने मां के रूप में एक तोहफा हर किसी को दिया है। हुआ ये कि दो दिनों से बॉडी में बहुत दर्द है। इतना ज्यादा कि मेरी रोने वाली हालत हो गई। दो दिन से ही देख रही हूं कि मम्मी के भी पैरों में बहुत दर्द है। मैंने मम्मी को बताया कि कुछ ठीक नहीं है और मैंने देखा कि मेरे ऐसा कहते ही वो अपनी तकलीफ भूल गईं। फौरन उठकर खड़ी हो गईं। उन्होंने उठकर मुझे दवा दी'।

Lakshya: 'लक्ष्य' के 21 साल पूरे, फरहान की पोस्ट पर ऋतिक ने किया कमेंट, जवाब में बोले एक्टर- 'तुम्हारे बिना..'
विज्ञापन

देर से विश किया फादर्स डे
अभिनेत्री ने आगे कहा, 'मैं सोच रही हूं कि कितनी खूबसूरत शै है मां। अपनी तकलीफ भूल जाती हैं, अपने बच्चे की तकलीफ के आगे। मुझे लगता है कि आप सभी से शेयर करना चाहिए, शायद आप सब भी इससे रिलेट करें। अपनी-अपनी मां को बहुत प्यार करें। मम्मी आई लव यू। मैं आपको ये सामने से भी बोल सकती थी। लेकिन, मैंने फादर्स डे पर क्योंकि आपको कुछ विश नहीं किया। हैप्पी फादर्स डे'। फलक के पोस्ट पर नेटिजन्स कमेंट कर रहे हैं और लिख रहे हैं, 'आपकी बात बिल्कुल सच है। मां का प्यार समुंदर है'।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें