फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Manisha Koirala: 'दिल से' के दिनों में खोई दिखीं 'मल्लिकाजान', बोलीं- शाहरुख खान फर्श पर बैठकर चाय पीते थे

Wed, 24 Apr 2024 04:35 PM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार


सुपरस्टार शाहरुख खान और मनीषा कोइराला ने 1999 की फिल्म 'दिल से' में एक साथ काम किया था। इस फिल्म का निर्देशन मणिरत्नम ने किया था। शाहरुख और मनीषा की यह फिल्म अपने दौर की बेहतरीन फिल्मों में से एक है।
विज्ञापन
शाहरुख खान और मनीषा कोइराला - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मनीषा कोइराला इन दिनों अपनी आगामी सीरीज 'हीरामंडी' को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। इस शो में वे 'मल्लिकाजान' की भूमिका में दिखाई देंगी। दर्शकों में अभी से ही उनके इस शो के लिए काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। हाल ही में अपने शो के प्रमोशन के दौरान मनीषा पुरानी यादों में खोई नजर आईं। उन्होंने शाहरुख खान के बारे में भी कई दिलचस्प खुलासे किए। 
विज्ञापन


शाहरुख हैं जमीन से जुड़े कलाकार 
सुपरस्टार शाहरुख खान और मनीषा कोइराला ने 1999 की फिल्म 'दिल से' में एक साथ काम किया था। इस फिल्म का निर्देशन मणिरत्नम ने किया था। शाहरुख और मनीषा की यह फिल्म अपने दौर की बेहतरीन फिल्मों में से एक है। पुराने दिनों को याद करते हुए मनीषा कहती हैं, 'जिन दिनों हम 'दिल से' की शूटिंग कर रहे थे उन दिनों भी शाहरुख देश के बड़े स्टार्स में से एक थे, लेकिन उनमें इस बात का जरा भी घमंड नहीं था'।

Animal: तारीफ करें या न करें? 'एनिमल' देखकर निर्णय नहीं ले पा रहे विशाल भारद्वाज, बोले- घृणा भी हुई और...
विज्ञापन


शाहरुख फर्श पर बैठकर चाय पीते थे
मनीषा अपनी बात जारी रखते हुए कहती हैं, 'आप यकीन नहीं करेंगे, लेकिन शाहरुख फर्श पर बैठ कर चाय पी लिया करते थे। वे कभी भी स्टार्स वाले नखरे नहीं करते थे। उनकी यही बात मुझे सबसे ज्यादा पसंद आती है। वे जानते हैं कि वे कौन हैं और लोग उन्हें कितना चाहते हैं, लेकिन फिर भी वे जमीन से जुड़े हुए हैं। वे हवा में नहीं रहते हैं। शाहरुख की यही बात उन्हें भीड़ से अलग करती है।'
विज्ञापन


Aamir-Ranveer Deepfake Video: आमिर-रणवीर का डीपफेक वीडियो वायरल होने के बाद डीसीपी ने की अपील, ना करें साझा

'हीरामंडी' को लेकर हैं उत्साहित 
मनीषा कोइराला काफी समय बाद बॉलीवुड में वापसी कर रही हैं। वे अपने शो 'हीरामंडी' को लेकर काफी उत्साहित नजर आ रही हैं। पिछले दिनों उन्होंने संजय लीला भंसाली के साथ अपने काम के अनुभवों को साझा करते हुए बोलीं, 'मैं दोबारा संजय लीला भंसाली के साथ काम कर रही हूं और मैं बता नहीं सकती हूं कि मैं कितनी खुश हूं। संजय जिस तरह से अपनी महिला किरदार को दिखाते हैं वह असाधारण बात है'।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें