मेंटल हेल्थ में बात करना बहुत जरूरी है
मेंटल हेल्थ पर अपनी बात रखते हुए सुरवीन ने कहा कि इसका एक मेडिकल पहलू है, जिस पर मैं कमेंट नहीं करूंगी। लेकिन ये जरूर कहूंगी कि किसी प्रोफेशनल से मदद लेना बहुत जरूरी है। जैसे बुखार होने पर आप डॉक्टर के पास जाते हैं, वैसे ही मेंटल हेल्थ में भी डॉक्टर के पास जाना चाहिए। इसका मतलब ये नहीं कि आप पागल हैं। उन्होंने आगे कहा कि कभी-कभी ये कैमिकल्स का खेल होता है, कभी इमोशन्स का। हर बात जाननी जरूरी नहीं होती। मदद लीजिए। सबसे जरूरी है बात कीजिए। चाहे आपकी दुनिया छोटी हो या बड़ी, लेकिन बात जरूर कीजिए। ये ऐसा ही है जैसे कहना कि मुझे बुखार है, मेरी तबीयत ठीक नहीं है। कम्युनिकेशन बहुत जरूरी है।
यह खबर भी पढ़ेंः Mandala Murders Trailer: 'मंडला मर्डर्स' का ट्रेलर रिलीज, चरणदासपुर के प्राचीन यंत्र का रहस्य सुलझाएंगी वाणी
सुरवीन चावला, वाणी कपूर और वैभव राज गुप्ता
- फोटो : इंस्टाग्राम-@surveenchawla
कहानी सुनते ही कह दिया था हां
अपनी नई सीरीज 'मंडला मर्डर्स' को लेकर सुरवीन काफी उत्साहित हैं। अपने किरदार के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि मैंने इस किरदार के लिए तुरंत हां कह दिया था। वक्त नहीं लगा ये पूछने में कि क्या-क्या है इस किरदार में, एक कलाकार के तौर पर खोजने के लिए। हमारी गोपी सर (गोपी पुठरन) के साथ जो पहली मुलाकात हुई, वो ही शुरुआत और अंत थी। उनके पास कहानी सुनाने की ऐसी कला है कि वो आपको पूरी तरह उस दुनिया में डुबो देते हैं। उनकी बातों को सुनते-सुनते वो किरदार मेरी आंखों के सामने उतर आया। मैंने कहानी को कागज पर पढ़ा भी नहीं था, लेकिन सिर्फ सुनकर ही उससे इतनी जुड़ गई कि मुझे लगा कि मुझे ये करना ही है। किरदार बहुत ही दमदार और चुनौतीपूर्ण है। जब मुझे किसी काम में चुनौती नजर आती है, तो मैं उसमें पूरी तरह डूब जाती हूं।
25 जुलाई को रिलीज होगी ‘मंडला मर्डर्स
‘मंडला मर्डर्स’ एक मर्डर मिस्ट्री सस्पेंस थ्रिलर सीरीज है। इसमें सुरवीन चावला के अलावा वाणी कपूर, वैभव राज गुप्ता और श्रिया पिलगांवकर भी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे। ये सीरीज 25 जुलाई को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी।