फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनम वांगचुक के सवाल पर कन्फ्यूज दिखीं मनारा चोपड़ा, बोलीं- ‘मुझे नहीं पता’; वायरल हुआ एक्ट्रेस का रिएक्शन

Sun, 19 Jul 2026 11:39 AM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Manara Chopra on Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल इन दिनों काफी चर्चाओं में है। कई बॉलीवुड सितारों ने भी इस हड़ताल पर अपना रिएक्शन दिया है। इस बीच मनारा चोपड़ा का इस मामले पर दिया हुआ बयान काफी वायरल हो रहा है। 

विज्ञापन
मनारा चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मनारा चोपड़ा हाल ही में गोवा में एक इवेंट के दौरान उस वक्त कन्फ्यूज हो गईं, जब पैपराजी ने उनसे सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल को लेकर सवाल पूछ लिया। एक्ट्रेस ने साफ कहा कि वो इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं देना चाहतीं।

क्यों वायरल हो रहा वीडियो? 

विज्ञापन

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही फोटोग्राफर्स ने उनसे इस मुद्दे पर सवाल किया, मनारा थोड़ी हैरान नजर आईं और बोलीं, ‘मैं इस बारे में कुछ कमेंट नहीं करना चाहूंगी।’

इसके बाद पैपराजी ने आमिर खान के उस बयान पर भी उनका रिएक्शन जानना चाहा, जिसमें कहा गया था कि फिल्म ‘3 इडियट्स’ सोनम वांगचुक से प्रेरित नहीं थी। इस पर भी मनारा ने जवाब दिया, ‘मुझे नहीं पता।’

जब सवाल लगातार आते रहे, तो मनारा ने कन्फ्यूज होकर शिव ठाकरे की तरफ देखा और कहा, ‘क्या? मुझे नहीं पता, सॉरी,’ और वहां से चली गईं।

मनारा चोपड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम@memannara

कौन हैं मनारा चोपड़ा?
मनारा चोपड़ा ने साल 2014 में फिल्म ‘जिद’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने तेलुगु फिल्मों में भी काम किया। हालांकि, उन्हें असली पहचान ‘बिग बॉस 17’ से मिली, जहां उनकी दोस्ती मुनव्वर फारूकी के साथ और बाकी कंटेस्टेंट्स के साथ उनकी नोकझोंक काफी चर्चा में रही।

विज्ञापन

सोनम वांगचुक - फोटो : अमर उजाला
क्यों चर्चा में हैं वांगचुक?
सोनम वांगचुक 28 जून से भूख हड़ताल पर हैं। उनका ये प्रदर्शन एग्जाम नीट में कथित गड़बड़ियों और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर हो रहा है। इस मुद्दे को लेकर देशभर में चर्चा तेज है और कई लोग इस पर अपनी राय दे रहे हैं।

ये भी पढ़ें- सोनाक्षी सिन्हा और दिया मिर्जा ने किया सोनम वांगचुक का समर्थन, वीडियो शेयर कर दिया कड़ा बयान; कही ये बात
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें