श्रीकृष्ण रास का दिया उदाहरण
ममता कुलकर्णी ने डांस पर हो रहे विवाद पर सफाई दी है। इस दौरान उन्होंने श्रीकृष्ण रास की दलील दी है। इंस्टाग्राम अकाउंट पर अभिनेत्री ने एक पोस्ट शेयर किया है। इसमें लिखा है, 'अच्छा है उस वक्त इंस्टाग्राम नहीं था, जब श्री कृष्ण गोपियों के साथ रास करते थे, ये उसको भी दिखाते और कहते ये कैसा भगवान है, जो नाचता है। उस रास में महादेव भी पहुंचे थे दाढ़ी और मूंछों के साथ'।
नेटिजंस बोले- 'राणा जी माफ नहीं करेंगे'
ममता कुलकर्णी के इस पोस्ट पर मिली-जुली प्रतिक्रिया आ रही है। कुछ यूजर्स और फैंस उन्हें सपोर्ट कर रहे हैं। वहीं, कुछ उनकी क्लास लगा रहे हैं कि अपने ग्लैमरस डांस की तुलना वे भगवान की रासलीला से कैसे कर सकती हैं। एक यूजर ने लिखा, 'अब कितनी भी सफाई दो, आपने जो किया है, राणा जी आपको कभी माफ नहीं करेंगे'।
एक यूजर ने लिखा है, 'अपनी तुलना भी की तो भगवान से वाह। इतना तो अनर्थ ना करो बहन। गलती की तुमने मान लो। तुम इंसान हो, इंसान ही रहो। अपनी गलती पर पर्दा मत डालो। गाना भी तुमने गलत चुना 'गुपचुप गुपचुप'।
जयुपर इवेंट में किया था डांस
बता दें कि ममता कुलकर्णी बीते शुक्रवार को जयपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल हुईं थीं। यह विद्यार्थियों से जुड़ा फेस्टिवल था। इसमें ममता कुलकर्णी ने न सिर्फ शिरकत की, बल्कि स्टेज पर डांस परफॉर्मेंस भी दी। उन्होंने अपने 90 के दशक के चर्चित गानों पर डांस किया। ममता ने 'करण अर्जुन', 'सबसे बड़ा खिलाड़ी' से लेकर 'घातक' तक के गानों पर धमाकेदर डांस कर महफिल जमा दी थी। इसके बाद उन्हें ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा।