फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Manjummel Boys: करोड़ों कमाने के बाद अब विवादों में घिरी ‘मंजुम्मल बॉयज’, निर्माताओं पर लगा धोखाधड़ी का आरोप

Wed, 24 Apr 2024 04:53 PM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मंगलवार को एर्नाकुलम फर्स्ट क्लास मजिस्ट्रेट कोर्ट ने केरल पुलिस को फिल्म के निर्माता के साथ-साथ परावा फिल्म्स और उनके सहयोगी शॉन एंटनी के खिलाफ शिकायत दर्ज करने को कहा था। यह मामला प्रॉफिट शेयर करने से जुड़ा है।
विज्ञापन
फिल्म ‘मंजुम्मल बॉयज’ - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मलयालम फिल्म ‘मंजुम्मल बॉयज’ इस साल की सबसे सफल फिल्मों में से एक है। फिल्म ने दर्शकों का तगड़ा मनोरंजन करने के साथ-साथ बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छा कारोबार किया है। इन सभी बातों से चर्चा में रहने के बीच अब यह फिल्म विवादों में घिर गई है। दरअसल, फिल्म के निवेशक की ओर से निर्माताओं पर कथित धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया गया है।

विज्ञापन


कोर्ट ने पुलिस से शिकायत दर्ज करने को कहा
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मंगलवार को एर्नाकुलम फर्स्ट क्लास मजिस्ट्रेट कोर्ट ने केरल पुलिस को फिल्म के निर्माता के साथ-साथ परावा फिल्म्स और उनके सहयोगी शॉन एंटनी के खिलाफ शिकायत दर्ज करने को कहा था। यह मामला प्रॉफिट शेयर करने से जुड़ा है। बताया जा रहा है कि फिल्म के 40 प्रतिशत प्रॉफिट को शेयर नहीं किया गया है।

Aamir-Ranveer Deepfake Video: आमिर-रणवीर का डीपफेक वीडियो वायरल होने के बाद डीसीपी ने की अपील, ना करें साझाAamir-Ranveer Deepfake Video: आमिर-रणवीर का डीपफेक वीडियो वायरल होने के बाद डीसीपी ने की अपील, ना करें साझा
विज्ञापन


शॉन एंटनी को बनाया मुख्य आरोपी
इस मामले की शिकायत सिराज वलियाथरा हमीद की ओर से दर्ज कराई गई है। हमीद का आरोप है कि फिल्म निर्माताओं ने इससे होने वाले प्रॉफिट को शेयर करने का वादा किया था, जिसे उन्होंने पूरा नहीं किया। इस मामले में केरल पुलिस ने शॉन एंटनी को मुख्य आरोपी बनाया है। वहीं, शिकायत के बाद अदालत ने फिल्म निर्माताओं के बैंक खातों को भी फ्रीज करने का आदेश जारी किया है।

Manisha Koirala: 'दिल से' के दिनों में खोई दिखीं 'मल्लिकाजान', बोलीं- शाहरुख खान फर्श पर बैठकर चाय पीते थे

40% प्रॉफिट शेयर का था वादा
पुलिस की एफआईआर के अनुसार, हमीद को फिल्म में निवेश करने पर परावा फिल्म्स की ओर से 40% प्रॉफिट शेयर का वादा किया गया था। इसके बाद हमीद ने परावा फिल्म्स के खाते में 5.99 करोड़ रुपये और शॉन एंटनी के खाते में 50 लाख रुपये भेजे थे। इसके बाद भी हमीद ने 51 लाख रुपये और उधार दिए थे। फिल्म के निर्माताओं ने न तो मूल राशि वापस की और न ही प्रॉफिट को शेयर किया।
विज्ञापन


Aamir Khan on Kapil Show: कपिल शर्मा के कॉमेडी शो पर आमिर खान की मस्ती, कपिल बोले- तीसरी शादी कब करोगे..

वर्ल्डवाइड किया 200 करोड़ से ज्यादा का कारोबार 
‘मंजुम्मल बॉयज’ एक सच्ची घटना से प्रेरित फिल्म है। फिल्म में दोस्तों के एक समूह की कहानी को दिखाया गया है कि कैसे वह छुट्टियों के दौरान गुफा में फंस जाते हैं। यह 22 फरवरी, 2024 को रिलीज हुई थी। सैक्लनिक के अनुसार, फिल्म ने वर्ल्डवाइड 234.25 करोड़ रुपये  की कमाई की है।

Bela Bajaria: भारतीय मूल की इस बेटी का नेटफ्लिक्स में चलता है सिक्का, गर्मियों में ‘दिवाली’ मनाने पहुंची मुंबई

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें