फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aamir Khan on Kapil Show: कपिल शर्मा के कॉमेडी शो पर आमिर खान की मस्ती, कपिल बोले- तीसरी शादी कब करोगे..

Wed, 24 Apr 2024 04:47 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

'द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा' शो हर किसी को हंसाता है और कई लोगों की पोल भी खोलता है। इस शो पर इस बार बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान नजर आएंगे। इस शो के प्रोमो की एक झलक सामने आ चुकी है।
विज्ञापन
द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा शो - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान जल्द ही कपिल शर्मा के कॉमेडी शो 'द ग्रेट इंडियन कॉमेडी' में नजर आने वाले हैं। इस शो का प्रोमो सोशल मीडिया पर आ चुका है, जिसे देखकर साफ पता लग रहा है कि आमिर के साथ इस बार कपिल जमकर मस्ती करने वाले हैं। इस शो के प्रोमो की शुरुआत होती है कपिल के साथ। कपिल कई सारी ट्रॉफी लेकर स्टेज पर आते हैं। कपिल इन ट्रॉफीज को इसलिए स्टेज पर लाते है क्योंकि वह ये जाहिर करना चाहते है कि यह सभी ट्रॉफी आमिर खान की हैं। जैसे ही शो में आमिर आते हैं वैसे ही शो की ऑडियंश उनका स्वागत ताली बजाकर करती है। इस शो के दौरान कपिल ने आमिर की पर्सनल लाइफ से जुड़ी कुछ बाते की और आमिर ने भी अपने बच्चों से जुड़ी बाते शो पर बेझिझक बताई।
विज्ञापन


बच्चे नहीं सुनते हैं आमिर की बात
आमिर ने शो के दौरान बताया कि उनके बच्चे उनकी बिल्कुल भी नहीं सुनते हैं। आमिर ने यह भी कहा कि उनके घर में इस बात पर काफी लंबी वार्तालाप हुई कि उन्हें (आमिर) इस शो पर क्या पहनकर आना है। आमिर इस शो पर शॉर्ट्स पहनकर आना चाहते थे,  लेकिन उनके बच्चों ने उन्हें पेंट पहना दी।

फिल्म के बारे में की बात
इस शो के दौरान आमिर ने अपनी फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' और 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' के बारे में भी बातचीत की। कपिल ने कहा भले ही उनकी यह दोनों ही फिल्में ज्यादा अच्छा कारोबार ना कर पाई हो, लेकिन दोनों ही फिल्मों ने जमकर कमाई की। इस शो की परमानेंट गेस्ट अर्चना पूरण सिंह ने जब आमिर से पूछा कि वह अवॉर्ड शोज में क्यों नहीं जाते हैं। आमिर ने कहा, ''समय बहुत किमती है, इसे सही से इस्तेमाल करना चाहिए।''
विज्ञापन




तीसरी शादी को लेकर किया सवाल
कपिल ने आमिर से पूछा कि क्या आपको नहीं लगता कि अब आपको भी सेटल हो जाना चाहिए। कपिल की इस बात पर आमिर ने कुछ बोला नहीं बल्कि वह उनकी इस बार पर हंसकर ही रह गए। आमिर ने दो शादियां की हैं। पहली रीना दत्ता और दूसरी किरण राव। आमिर के तीन बच्चे हैं।

वर्कफ्रंट
आमिर की आने वाली फिल्मों का बात करे तो आमिर जल्द ही '1947 लाहौर' को निर्माता के तौर पर ला रहे हैं। इस फिल्म के लीड हीरो सनी देओल हैं। इस फिल्म को राजकुमार संतोषी निर्देशित करेंगे। इस फिल्म में सनी देओल के अलावा शबाना आजमी, करण देओल, अली फजल और प्रीति जिंदा अहम रोल में नजर आएंगी। कपिल के यह शो हफ्ते में एक बार नेटफ्लिक्स पर प्रसारित होता है। आमिर से पहले इस शो में 'चमकीला' की स्टाराकास्ट आई थी
विज्ञापन


Varun Dhawan Birthday: 37वें जन्मदिन पर वरुण धवन ने मां के साथ काटा केक, मां ने बेटे पर जमकर लुटाया प्यार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें