फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिल्म 'राज' की वो अभिनेत्री जो कई साल से हैं लापता, पहाड़ों में बसाया घर; जानें अब कैसी दिखती है कातिल हसीना

Tue, 25 Aug 2026 01:56 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला

सार

Malini Sharma From Movie Raaz: फिल्म 'राज' को दर्शकों ने काफी प्यार दिया था। फिल्म की कास्ट में शामिल बिपाशा बसु और डीनो मोरिया आज भी अपने फैंस के जुड़े हुए हैं। मगर फिल्म का एक अहम किरदार कई साल से स्क्रीन से लापता है।
विज्ञापन
मालिनी शर्मा और फिल्म 'राज' का पोस्टर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साल 2002 में रिलीज हुई फिल्म 'राज' के दर्शक आज भी फैन हैं। फिल्म में डीनो मोरिया और बिपाशा बसु मुख्य किरदारों में थे। वहीं फिल्म में एक और खास रोल था। जो उस दौर कई चर्चित चेहरों में से एक था। यह एक्ट्रेस इस फिल्म के बाद इंडस्ट्री से लगभग गायब हो गई। जानें कौन हैं वो? और अब कहां रहती है?

विज्ञापन


फिल्म में आदित्य और संंजना के बीच कौन?
फिल्म ‘राज’ फिल्म इंडस्ट्री की एक कामयाब हॉरर फिल्म थी। इसमें बिपाशा बसु ने संजना और डीनो मोरिया ने आदित्य का किरदार निभाया था। इस पति-पत्नि की कहानी में वो की एंट्री होते ही सबकुछ बदल गया था। फिल्म में इसी वो का नाम मालिनी था और इस किरदार को अभिनेत्री मालिनी शर्मा ने निभाया था। इससे उनके स्टार्डम में चार चांद लग गए थे। मगर फिर एक दिन वह फिल्मी दुनिया का गुमनाम सितारा हो गईं।

मालिनी शर्मा - फोटो : एक्स

अब कहां हैं मालिनी?  
फिल्म 'राज' में मालिनी के किरदार को पहाड़ों पर स्थित एक छोटे से शहर में रहता दिखाया गया था। इंडस्ट्री छोड़ने के बाद मालिनी ने वाकई महाराष्ट्र की सह्याद्री पहाड़ियों में एक शांत जीवन व्यतीत करना शुरू किया। वो अब यहां एक फार्मस्टे चलाती हैं, सब्जियां उगाती हैं और मेहमानों का स्वागत करती हैं। वह पहाड़ों के बीच स्लो लाइफ का आनंद उठा रही है।

विज्ञापन

मालिनी शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

कहां से शुरू किया था फिल्मी सफर?

  • मालिनी शर्मा ने अपने फिल्मी सफर की शुरुआत एक मॉडल के रूप में की।
  • इसके बाद वह जल्द ही म्यूजिक वीडियोज में नजर आने लगीं। 
  • उस दौर के मशहूर बॉम्बे वाइकिंग्स के लोकप्रिय गीत 'क्या सूरत है' में वह दिखाईं दी। 
  • सिंगर मीका सिंह के पॉपुलर गाने 'सावन में लग गई आग' में भी वह कैमरे के सामने आईं। 
  • मालिनी ने वीडियो से टीवी में एंट्री की इसके बाद वह फिल्मों में आईं। 
  • साल 2000 के दशक की शुरुआत में प्रसारित होने वाली सीरीज 'कैट्स' का हिस्सा बनीं, जिसमें नफीसा जोसेफ और कुलजीत रंधावा भी थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें