फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रिक्स सम्मेलन: मलेशिया के पीएम अनवर इब्राहिम ने गाया किशोर कुमार का यह गाना, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

Sun, 13 Sep 2026 10:17 AM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

PM Anwar Ibrahim Singing Kishore Kumar Song: राजनीतिक कार्यक्रमों में अक्सर गंभीर चर्चाएं और भाषण देखने को मिलते हैं, लेकिन दिल्ली में आयोजित ब्रिक्स कार्यक्रम का माहौल उस वक्त खुशनुमा हो गया, जब मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने किशोर कुमार का मशहूर गाना गाया। 

विज्ञापन
पीएम अनवर इब्राहिम ने गाया किशोर कुमार का गाना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ब्रिक्स समिट के कार्यक्रम में मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम किशोर कुमार का गाना गुनगुनाते नजर आए। उनका यह अंदाज देखकर वहां मौजूद लोग भी काफी खुश नजर आए। अब उनका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
विज्ञापन


क्या है पूरा मामला? 
दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मेजबानी में आयोजित 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए अनवर इब्राहिम भारत पहुंचे हैं। इसी दौरान नई दिल्ली में आयोजित एक डिनर कार्यक्रम में उन्होंने किशोर कुमार का लोकप्रिय गाना 'ख्वाब हो तुम या कोई हकीकत' गाया। यह गाना साल 1965 में आई फिल्म 'तीन देवियां' का है।

अनवर इब्राहिम ने लाइव पियानो की धुन के साथ इस गाने को गाया। उनका यह अंदाज वहां मौजूद लोगों को काफी पसंद आया। गाने के बोल मजरूह सुल्तानपुरी ने लिखे थे, जबकि इसका संगीत एसडी बर्मन ने दिया था।
विज्ञापन

पीएम मोदी और मलयेशियाई पीएम अनवर इब्राहिम - फोटो : ANI
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
मलेशिया के प्रधानमंत्री ने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी परफॉर्मेंस का वीडियो शेयर किया। उन्होंने वीडियो के साथ गाना गाने की अनुमति मांगते हुए एक मजेदार कैप्शन भी लिखा। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स उनकी गायकी की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

एक यूजर ने लिखा कि उन्होंने बहुत अच्छा गाया और उम्मीद जताई कि प्रधानमंत्री ने भारत में अच्छा समय बिताया होगा। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा कि उन्हें नहीं पता था कि अनवर इब्राहिम इतनी अच्छी आवाज में गा सकते हैं।

देखें वीडियो- 

पहले भी दिखा चुके हैं भारतीय गानों के लिए प्यार
यह पहली बार नहीं है जब अनवर इब्राहिम ने भारतीय संगीत के प्रति अपना प्यार जाहिर किया हो। वह पहले भी कई मौकों पर भारतीय फिल्मों और गानों की तारीफ कर चुके हैं। भारत की पिछली यात्रा के दौरान भी उन्होंने किशोर कुमार का यही गाना एक मीडिया बातचीत के दौरान गाया था।

इसके अलावा उन्होंने दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में मुकेश का मशहूर गाना 'दोस्त दोस्त ना रहा' भी गाया था। भारतीय सिनेमा और संगीत के लिए उनका यह प्यार अक्सर चर्चा में रहता है।
विज्ञापन

ब्रिक्स समिट में तमाम वैश्विक नेता - फोटो : ANI
ब्रिक्स समिट 2026 के बारे में
अनवर इब्राहिम की भारत यात्रा के दौरान ब्रिक्स से जुड़े कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई। मलेशिया इस बार ब्रिक्स के पार्टनर देश के तौर पर शामिल हुआ है। सम्मेलन में वैश्विक मुद्दों के साथ आर्थिक संबंधों और व्यापार को लेकर भी बातचीत हुई।

भारत और मलेशिया के बीच डिजिटल टेक्नोलॉजी और पर्यटन जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर भी चर्चा हुई। अनवर इब्राहिम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वैश्विक लोकप्रियता का जिक्र करते हुए बताया कि उनके देश के कई लोगों ने उन्हें मोदी के लिए शुभकामनाएं देने को कहा था।

ये भी पढ़ें- अजित कुमार: लंदन पहुंचे सीएम विजय ने रेसर को लगाया गले, राधिका-तृषा की सेल्फी पर मचा हंगामा; जानें पूरा मामला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें