फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Marco 100 Cr: ‘मार्को’ की बॉक्स ऑफिस पर धमाल सेंचुरी, मलयालम फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर कमाल जारी

Sun, 05 Jan 2025 10:02 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Marco 100 Cr: मलयालम फिल्म ‘मार्को’ ने दुनिया भर में 100 करोड़ रुपये का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन करके इतिहास रच दिया। ऐसा करने वाली यह पहली मलयालम फिल्म है।
विज्ञापन
मार्को - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हनीफ अदेनी द्वारा निर्देशित मलयालम फिल्म ‘मार्को’ ने इतिहास रच दिया है। यह फिल्म दुनिया भर में 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने वाली पहली ए-रेटेड मलयालम फिल्म बन चुकी है। मार्को ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। 
विज्ञापन


100 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाली पहली फिल्म बनी
उन्नी मुकुंदन के मुख्य भूमिका वाली इस फिल्म को भारत की सबसे इंटेंस वायलेंस वाली फिल्म माना जा रहा है। इस फिल्म ने 20 दिसंबर को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था। रिलीज के 15 दिन बाद यह फिल्म अब 100 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल हो चुकी है। यह पहली ए-रेटेड मलयालम फिल्म है, जिसने वैश्विक स्तर पर 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया है।

यह खबर भी पढ़ें: Baby John: वीकएंड का भी फायदा नहीं उठा सकी 'बेबी जॉन', दूसरे हफ्ते में ही कर रही सिनेमाघरों से उतरने की तैयारी
विज्ञापन


‘मार्को’ का भारत में कलेक्शन
‘मार्को’ ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर अपने रिलीज के 17वें दिन तक 51.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। इसके 17वें दिन के कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने रविवार को अब तक 3 करोड़ का कलेक्शन किया है।


यह खबर भी पढ़ें: Pushpa 2: 32वें दिन पुष्पा 2 ने रचा इतिहास, 1200 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल होने वाली बनी पहली भारतीय फिल्म

फिल्म की स्टार कास्ट
इस फिल्म में उन्नी मुकुंदन के अलावा ईशान शौलथ, अभिमन्यु एस. थिलकन, युक्ति थरेजा, कबीर दुहान सिंह और सिद्दीकी शामिल हैं। फिल्म का संगीत रवि बसरूर ने दिया है। इसका निर्माण शरीफ मुहम्मद ने किया है।

ये फिल्में भी हो चुकी हैं शामिल
इससे पहले मंजुम्मेल बॉयज (240.5 करोड़ रुपये), आदु जीविथम (157.35 करोड़ रुपये), आवेशम (154.79 करोड़ रुपये), प्रेमलु (131.18 करोड़ रुपये) और अजयंते रंदम मोशनम (107.3 करोड़ रुपये) का कलेक्शन करते हुए 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुकी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें