खुद के साथ चलती कार में हुए शोषण के मामले में मलयालम अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखी थी, जिस पर लोगों ने प्रतिक्रियाएं दी थीं। अभिनेत्री ने अब इंस्टाग्राम पर लोगों के प्यार और सहयोग के लिए शुक्रिया कहा है।
मॉलीवुड अभिनेत्री का कहना है कि कठिन समय के बाद वो हमेशा मजबूत होकर उभरी हैं। जिंदगी ने मुझे कई बार नीचे धकेलने की कोशिश की, उसने मुझे वो वक्त भी दिखाया, जिसे मैं कभी देखना नहीं चाहती थी। मैने उदासी के साथ असफलता भी देखी है, लेकिन ये बात सही है कि मैं हमेशा मजबूती के साथ खड़ी हुई हूं।
अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर डाली गई फोटो पर कैप्शन के जरिए ये मैसेज लिखा है। इसमें अभिनेत्री ने कठिन वक्त में लोगों के प्यार, उनकी प्रार्थनाओं के लिए शुक्रिया कहा है। फिल्मी दुनिया की कई हस्तियों के द्वारा ही कठिन समय में लोगों ने उन्हें सहयोग दिया।
अभिनेता पृथ्वीराज ने शेयर की पोस्ट
- फोटो : social media
अभिनेता पृथ्वीराज ने अभिनेत्री की पोस्ट फेसबुक पर शेयर की है, अभिनेत्री आने वाली फिल्म में उनकी को स्टार हैं। पृथ्वीराज वो पहले अभिनेता हैं जिन्होंने मॉलीवुड अभिनेत्री के साथ घटी इस घटना की निंदा की थी। इसके अलावा उन्होंने इसके लिए एक सोशल पोस्ट भी लिखी थी।
उन्होंने महिलाओं के अपमान के दृश्यों और संवादों का इस्तेमाल मनोरंजन में न करने के लिए कसम खाई। आपको बता दें कि तेलुगु फिल्मों में काम कर चुकी इस अभिनेत्री का 17 फरवरी की रात कुछ लोगों ने अपहरण कर लिया, और उनकी ही कार में उनके साथ छेड़खानी की।
इस वारदात के मामले में मुख्य आरोपी और उसके पांच साथियों की गिरफ्तारी भी हुई।