फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मलयालम एक्ट्रेस मीरा वासुदेवन ने तीसरी बार लिया तलाक, पोस्ट कर लिखा- ‘जिंदगी के बेहतरीन दौर से गुजर रही हूं…’

Mon, 17 Nov 2025 02:35 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Meera Vasudevan Share Divorce News: मलयालम फिल्मों की एक चर्चित अदाकारा मीरा वासुदेवन ने सोशल मीडिया के जरिए अपने तलाक की जानकारी साझा की है। खबर साझा करने के साथ ही एक इमोशनल नोट भी एक्ट्रेस ने शेयर किया है।

विज्ञापन
मलयालम एक्ट्रेस मीरा वासुदेवन - फोटो : इंस्टाग्राम@officialmeeravasudevan
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मीरा वासुदेवन ने सिर्फ मलयालम फिल्मों के जरिए ही अलग पहचान नहीं बनाई है। वह तमिल, हिंदी और तेलुगु भाषा की फिल्मों और टीवी सीरियल का हिस्सा रह चुकी हैं। हाल ही में वह अपने निजी जीवन को लेकर चर्चा में आईं। सोशल मीडिया के जरिए उन्होंने अपने तलाक की खबर साझा की। 

विज्ञापन


तलाक के बाद खुश हैं मीरा वासुदेवन 
मीरा वासुदेवन ने हाल ही में इंस्टाग्राम पोस्ट साझा करते हुए लिखा, ‘मैं एक्ट्रेस मीरा वासुदेवन, आधिकारिक तौर पर इस बात की घोषणा करती हूं कि अगस्त 2025 से सिंगल हूं। मैं अपनी जिंदगी के बेहतरीन और शांति से भरे दौर से गुजर रही हूं।’

 

तीसरी बार टूटा एक्ट्रेस का रिश्ता 
मीरा वासुदेवन ने पिछले साल ही साल ही विपिन पुथियांकम से शादी की थी। अब इनका तलाक हो चुका है। इससे पहले भी उनके दो तलाक हो चुके हैं। मीरा ने साल 2005 में विशाल अग्रवाल से शादी की, जुलाई 2010 में इनका तलाक हो गया। इसके बाद मलयालम अभिनेता जॉन कोकेन से मीरा वासुदेवन ने शादी की। इनका एक बेटा भी हुआ, लेकिन साल 2016 में जॉन कोकेन से भी मीरा का तलाक हो गया।

विज्ञापन


ये खबर भी पढ़ें: साई पल्लवी को मिला 'कलैमामणि अवॉर्ड', शेयर की दादा-दादी के साथ तस्वीर; सम्मान के लिए जताया मुख्यमंत्री का आभार 

सलमान के साथ किया अभिनय 
मीरा वासुदेवन ने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट सलमान खान की फिल्म ‘जानम समझा करो’ में अभिनय किया था। वह बतौर एक्ट्रेस हिंदी फिल्म ‘बी13’ और ‘जादू सा चल गया’ जैसी फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। हिंदी के अलावा उन्होंने मलयालम फिल्मों में सबसे ज्यादा काम किया है। साथ ही तमिल और तेलुगु की कई फिल्में भी की हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें