फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nivin Pauly: मलयालम अभिनेता निविन पॉली पर लगा गंभीर आरोप, बलात्कार का मामला दर्ज

Tue, 03 Sep 2024 09:25 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

मलयालम अभिनेता निविन पॉली के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज कर लिया गया है। जस्टिस हेमा समिति की रिपोर्ट के बाद एक और अभिनेता पर यौन उत्पीड़न का आरोप लग चुका है। प्राप्त जानकारी के अनुसार इस मामले में कुल छह आरोपी हैं। 
 
विज्ञापन
निविन पॉली - फोटो : इंस्टाग्राम @nivinpaulyactor
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जस्टिस हेमा समिति की रिपोर्ट के बाद से मलयालम फिल्म उद्योग में  खलबली मच गई है। कई दिग्गजों पर यौन शोषण के आरोप लग चुके हैं। अब इस सूची में एक और अभिनेता का नाम शामिल हो चुका है। पीटीआई के मुताबिक पुलिस ने बताया कि मलयालम अभिनेता निविन पॉली पर मंगलवार को 40 वर्षीय महिला की शिकायत पर बलात्कार का मामला दर्ज किया गया है। महिला ने आरोप लगाया है कि निविन पॉली ने दुबई में एक साल पहले उसका यौन उत्पीड़न किया था।
विज्ञापन


मामले में कुल छह आरोपी
ओन्नुकल पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने बताया कि मामले में एक महिला समेत छह आरोपी हैं। अधिकारी के मुताबिक पहली आरोपी महिला है और अभिनेता छठे आरोपी हैं। अधिकारी ने बताया कि महिला के अनुसार, घटना एक साल पहले दुबई में हुई थी। हालांकि, उन्होंने आगे कोई जानकारी देने से इनकार कर दिया।
Amar Kaushik Interview: बहराइच में मिली ‘भेड़िया 2’ की कहानी, जानिए कब रिलीज होने जा रही श्रद्धा की ‘स्त्री 3’
विज्ञापन


हेमा समिति की रिपोर्ट के बाद नाम आया सामने
निविन पॉली का नाम भी उन अभिनेताओं और निर्देशकों में शामिल हो चुका है, जिनका नाम न्यायमूर्ति के हेमा समिति की रिपोर्ट के सामने आने के बाद महिला अभिनेताओं द्वारा यौन उत्पीड़न या बलात्कार के आरोप लगे हैं।

क्या है हेमा समिति रिपोर्ट?
साल 2017 में अभिनेत्री पर हमले के मामले और मलयालम सिनेमा उद्योग में महिलाओं के उत्पीड़न और शोषण के मामलों का खुलासा करने वाली इस रिपोर्ट के बाद केरल सरकार ने समिति का गठन किया था। रिपोर्ट के सामने आने के बाद कई अभिनेताओं और निर्देशकों के खिलाफ यौन उत्पीड़न और शोषण के आरोप सामने आने के बाद, राज्य सरकार ने 25 अगस्त को उनकी जांच के लिए सात सदस्यीय विशेष जांच दल के गठन की घोषणा की।
Stree 2 Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर मजबूती से टिकी है स्त्री 2, जानें 20वें दिन का कलेक्शन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें