घर पर लटके मिले अखिल
बताया जाता है कि जब अखिल विश्वनाथ की मां गीता काम पर जाने के लिए तैयार हो रही थीं, तो उन्होंने अपने बेटे को घर के अंदर लटका हुआ पाया। अखिल कोट्टली में एक मोबाइल फोन की दुकान पर मैकेनिक का काम करते थे। उन्होंने कुछ समय से काम पर जाना बंद कर दिया था।
अखिल का काम
अखिल विश्वनाथ को उनकी फिल्म 'चोला' के लिए जाना जाता है। इस फिल्म के निर्देशक सनल कुमार शशिधरन हैं। इसमें अखिल लीड रोल में थे। साल 2019 में इस फिल्म को केरल स्टेट फिल्म अवॉर्ड मिला था। अखिल ने चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर फिल्म 'मंगंडी' में काम किया था। उनके साथ उनके भाई अरुण ने भी इसमें अभिनय किया था। फिल्म में अच्छा अभिनय करने के लिए दोनों भाइयों को राज्य सरकार की तरफ से बेस्ट चाइल्ड आर्टिस्ट का अवॉर्ड मिला था।