मालविका ने यूजर को दिया सख्त जवाब
एक यूजर ने कमेंट किया कि "65 साल का एक आदमी 30 साल की लड़की के साथ प्यार का खेल खेलता है। आखिर इन दिग्गज अभिनेताओं को ऐसी भूमिकाएं निभाने की क्या चाहत है जो उनकी उम्र के हिसाब से नहीं हैं?" इस पर जवाब देते हुए एक्ट्रेस ने कहा कि "तुम्हें किसने बताया कि ये प्यार का मामला है? अपनी आधी-अधूरी धारणाओं के हिसाब से लोगों और फिल्म का मूल्यांकन करना बंद करें।"
Ramayana: फैन मेड पोस्टर शेयर कर 'रामायण' के मेकर्स ने दी राम नवमी की बधाई, फैंस ने की आधिकारिक पोस्टर की मांग
मालविका ने सोशल मीडिया पर की तारीफ
एक लंबी पोस्ट में 'हृदयपूर्वम' की एक्ट्रेस ने लिखा कि "मोहनलाल सर और सत्यन सर जैसे दिग्गजों से बहुत कुछ सीखा। उनसे मार्गदर्शन पाना सौभाग्य है। वह सिनेमाई जादू को जीवंत करते हैं। वह यह सब बहुत गरिमा, सम्मान और शालीनता के साथ करते हैं। कुछ सबसे प्रतिभाशाली लोगों के साथ काम किया। सहायक निर्देशकों की सबसे प्यारी टीम को धन्यवाद, जिनके बिना यह फिल्म पूरी नहीं होती।
Peddi Vs Nani: बॉक्स ऑफिस पर पेड्डी-द पैराडाइज के बीच होगा कड़ा मुकाबला, राम चरण-नानी में कौन जीतेगा बाजी
हिंदी फिल्म में नजर आईं मालविका
मालविका मोहनन को आखिरी बार हिंदी फिल्म 'युध्रा' में सिद्धांत चतुवेर्दी के साथ अहम किरदार में देखा गया था। उन्होंने 2024 की तमिल फिल्म थंगलान में भी अभिनय किया। मोहनलाल को हाल ही में पृथ्वीराज सुकुमारन की फिल्म 'एल2: एम्पुरान' में देखा गया।