फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेसारी को नहीं पहचान पाईं मलाइका, बोलीं- ‘कौन है ये? घिनौनी हरकत है’; अब भोजपुरी स्टार के फैंस कर रहे ट्रोल

Fri, 24 Jul 2026 12:14 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला

सार

Malaika Arora On Khesari Lal Yadav: मलाइका अरोड़ा ने भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव के एक वायरल वीडियो पर रिएक्शन दिया। हैरानी की बात यह है कि पहले तो मलाइका, खेसारी को पहचान नहीं पाईं ऊपर से उन्होंने एक्टर की जमकर क्लास भी लगा दी। जानें क्या है मामला?

विज्ञापन
मलाइका अरोड़ा - फोटो : अमर उजला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव का हाल ही में एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इस वीडियो को देखकर मलाइका अरोड़ा ने अपना रिएक्शन दिया। उन्होंने खेसारी को जाने बगैर ही उनकी जमकर क्लास लगाई। जानें आखिरी क्या बोलीं मलाइका? 

विज्ञापन


मलाइका ने कहा ‘बहुत घटिया’
वायरल वीडियो में खेसारी लाल यादव किसी इवेंट में रेड कारपेट पर फोटो क्लिक करवाते नजर आ रहे हैं। इसी बीच रेड कारपेट पर एक डॉग आकर बैठ जाता है, जिसे खेसारी के कहने के बाद खींचकर वहां से हटा दिया जाता है। जैसे ही यह वीडियो वायरल मलाइका तक पहुंचा उन्होंने जमकर क्लास लगा दी। मलाइका ने वीडियो शेयर करते हुए खेसारी की इस हरकत को ‘बहुत घटिया’ बताया। हालांकि एक्ट्रेस ने उनका नाम नहीं लिया।

मलाइका अरोड़ा का रिएक्शन - फोटो : इंस्टाग्राम- @malaikaaroraofficial

मलाइका ने पूछा- कौन है ये?
मलाइका ने वीडियो शेयर करते हुए खेसारी की इस हरकत की आलोचना की। उन्होंने लिखा, ‘यह आखिर कैसे लोग हैं? और ये आदमी कौन है जो खड़ा होकर पोज दे रहा है? बहुत ही घिनौनी हरकत है।’
अब मलाइका के यह कमेंट करने पर खेसारी के फैंस मलाइका को ट्रोल कर रहे हैं। वो उनके इंस्टाग्राम अकाउंट की अन्य पोस्ट पर अपनी हाजिरी दे रहे हैं और खेसारी को पहचान ना पाने के लिए मलाइका के प्रति नाराजगी व्यक्त कर रहे हैं।

विज्ञापन

खेसारी लाल यादव - फोटो : सोशल मीडिया

क्या था मामला? 
खेसारी लाल यादव बीते दिनों एक इवेंट में शिरकत करने पहुंचे थे। जहां पैप्स उन्हें कवर करने खड़े हुए थे। मगर जहां उन्हें खड़े होकर पोज देना था। वहां एक डॉग पहले से मौजूद था जिसे देखकर खेसारी कुछ असहज हो गए। इसके बाद उन्होंने उसे वहां से हटाने को कहा। इसके बाद वहां मौजूद एक महिला उस डॉग को घसीटते हुए वहां से ले गई। 
 


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें