फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मैं राहा को यह फिल्म दिखाने के लिए उत्साहित हूं'; अमेरिका में 'रामायण' के ट्रेलर लॉन्च इवेंट मे बोले रणबीर

Fri, 24 Jul 2026 10:40 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Ranbir Kapoor On Ramayana: फिल्म 'रामायण' का ट्रेलर लॉन्च इवेंट बीते दिन सैन डिएगो कॉमिक-कॉन में आयोजित हुआ। यहां रणबीर कपूर, यश और नितेश तिवारी मौजूद रहे। 
विज्ञापन
रणबीर कपूर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्म 'रामायण' में रणबीर कपूर भगवान राम की भूमिका निभा रहे हैं। नितेश तिवारी निर्देशित इस फिल्म का भव्य ट्रेलर लॉन्च इवेंट पिछले दिनों भारत में आयोजित हुआ था। अब कल गुरुवार को अमेरिका के सैन डिएगो कॉमिक-कॉन में भी इवेंट रखा गया, जहां रणबीर कपूर, सुपरस्टार यश पहुंचे। इस दौरान रणबीर कपूर ने कहा कि वे अपनी बिटिया राहा को यह फिल्म दिखाने के लिए बहुत उत्साहित हैं। 

विज्ञापन


राहा की वजह से 'रामायण' के लिए उत्साहित रणबीर
रणबीर कपूर ने कॉमिक-कॉन में अपना डेब्यू किया। वे यश, डायरेक्टर नितेश तिवारी और प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा के साथ 'रामायण' के भव्य लॉन्च के लिए बॉलरूम 20 के बड़े स्टेज पर मौजूद रहे। एक घंटे तक चली इस प्रेजेंटेशन में स्टार्स ने अपनी फिल्म के बारे में बताया और अपने किरदारों पर खुलकर बात की। फैंस के साथ बातचीत के दौरान रणबीर ने फिल्म की रिलीज को लेकर अपनी एक्साइटमेंट जाहिर की। उन्होंने कहा कि वे बेटी राहा कपूर की वजह से भी इस फिल्म को लेकर बहुत उत्साहित हैं।
 

विज्ञापन

रणबीर कपूर-राहा - फोटो : सोशल मीडिया
बोले- 'बड़े पर्दे पर राहा पहली फिल्म देखेगी'
रणबीर कपूर ने फिल्म 'रामायण' को लेकर बात की और कहा कि उन्हें इंतजार है कि बेटी राहा कपूर यह फिल्म देखे। बड़े पर्दे पर यह राहा की पहली फिल्म होगी। दरअसल, इवेंट में रणबीर से बच्चों को अपने धर्म और संस्कृति के बारे में सिखाने के लिए उन्हें यह फिल्म दिखाने ले जाने के बारे में पूछा गया। इस पर अभिनेता ने माना कि वे भी उस फैन की तरह ही उत्साहित हैं। उन्होंने कहा, 'मैं अपनी बेटी को यह फिल्म दिखाने ले जाने के लिए बहुत उत्साहित हूं। यह बड़े पर्दे पर उसकी पहली फिल्म होगी'।

सैन डिएगो कॉमिक-कॉन में 'रामायण' के ट्रेलर लॉन्च की तस्वीर - फोटो : इंस्टाग्राम@comic_con
अमेरिका में दिखी पहली झलक
अवॉर्ड जीतने वाले VFK स्टूडियो DNEG ने भारतीय फिल्म इतिहास के सबसे बड़े सिनेमैटिक प्रोजेक्ट और दुनिया की सबसे पुरानी और सबसे यादगार महागाथाओं में से एक 'रामायण' की एक शानदार पहली झलक दिखाई। बता दें कि 'रामायण' में साई पल्लवी को माता सीता की भूमिका में देखा जाएगा। यश रावण के रोल में नजर आएंगे। सनी देओल हनुमान के रोल में और रवि दुबे लक्ष्मण के रोल में नजर आएंगे। फिल्म का संगीत हंस जिमर और ए.आर. रहमान ने तैयार किया है।
 

रणबीर बोले- 'यश सभी मामलों में आगे'
इवेंट में रणबीर कपूर ने यश की भी तारीफ की। उन्होंने कहा, 'मैं यश को कुछ समय से जानता हूं और उनके काम का बहुत बड़ा फैन हूं। रावण के किरदार के लिए ऐसे एक्टर की जरूरत थी, जिसकी पर्सनैलिटी और स्टारडम बहुत जबर्दस्त हो। यश इन सभी मामलों में सबसे आगे हैं'।
 
विज्ञापन

यश ने रणबीर के लिए क्या कहा?
बातचीत के दौरान अभिनेता यश ने भगवान राम के किरदार में रणबीर कपूर की एक्टिंग की तारीफ की। उन्होंने कहा कि रणबीर ने इसके लिए बहुत मेहनत की है। इस रोल को चुनौतीपूर्ण बताते हुए यश ने कहा, 'भगवान राम का किरदार निभाना आसान नहीं है। रणबीर कपूर ने जिस तरह से इसे निभाया है, वह शानदार है। उन्होंने बहुत मेहनत की है और जब आप 'रामायण' देखेंगे तो आप राम का एक सुंदर चित्रण देखेंगे'।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें