महिलाओं से होता है सवाल
मलाइका ने बताया कि एक जैसी स्थितियों में समाज पुरुषों और महिलाओं के साथ कैसा व्यवहार करता है। अगर आज एक पुरुष तलाक लेकर आगे बढ़ने की सोचता है, और अगर वह अपनी से आधी उम्र की लड़की से शादी करता है तो लोग कहते हैं बहुत अच्छा। वहीं अगर कोई महिला ऐसा करती है तो उससे सवाल किया जाता है कि वह ऐसा क्यों कर रही है?
अर्जुन कपूर के साथ रिश्ता
ख्याल रहे कि मलाइका अरोड़ा अर्जुन कपूर के साथ रिश्ते में थीं। दोनों का साल 2024 में ब्रेकअप हो गया। दोनों में से किसी ने भी ब्रेकअप के बारे में कुछ नहीं कहा। दोनों ने साल 2018 से एक दूसरे को डेट करना शुरू किया था।
अरबाज खान से शादी
इससे पहले मलाइका अरोड़ा ने अरबाज खान से शादी की थी। दोनों का एक 23 साल का लड़का अरहान है। उनकी शादी 1998 में हुई थी। दोनों साल 2016 में अलग हो गए। आधिकारिक तौर पर दोनों का 2017 में तलाक हुआ।
मलाइक का काम
मलाइका अरोड़ा को आखिरी बार फिल्म 'थामा' के गाने 'पॉइजन बेबी' में देखा गया था। इस फिल्म में आयुष्मान खुराना, रश्मिका मंदाना, नवाजुद्दीन सिद्दीकी और परेश रावल थे। यह फिल्म 21 अक्तूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।