मलाइका ने अमृता को दी जन्मदिन की बधाई
अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा ने इंस्टाग्राम पर अपनी बहन अमृता अरोड़ा को जन्मदिन की बधाई दी है। मलाइका ने अमृता के साथ फोटो शेयर की है और इसके साथ एक पोस्ट लिखी है। उन्होंने पोस्ट में लिखा 'मेरी बेबी बहन आपको जन्मदिन की शुभकामनाएं।' इसके अलावा मलाइका अरोड़ा ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर उनके साथ तस्वीरें शेयर की हैं। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा 'बर्थडे गर्ल के साथ एक लिफ्टी जरूरी है।'
यूजर्स ने किए कमेंट
मलाइका अरोड़ा की पोस्ट पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है 'सबसे अलग फोटो। बहुत अच्छी'। एक दूसरे यूजर ने लिखा है 'रुकना मत।' एक और यूजर ने लिखा है 'इतना करीब आ गई हो तो किस कर ही लो।'
अमृता अरोड़ा की शादी कब हुई?
साल 2009 में, अमृता अरोड़ा ने बिजनेसमैन शकील लडक से शादी की। इस कपल के दो बेटे हैं। मलाइका और अमृता को अक्सर सोशल मीडिया पर एक-दूसरे पर प्यार बरसाते हुए देखा जाता है।
अमृता और मलाइका का काम
31 जनवरी 1981 को जन्मीं अमृता अरोड़ा ने साल 2002 में फरदीन खान के साथ फिल्म 'कितने दूर कितने पास' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। उन्होंने 'आवारा पागल दीवाना', 'एक और एक ग्यारह', 'गर्लफ्रेंड', 'स्पीड', 'कमबख्त इश्क' और 'हैलो' जैसी कई फिल्मों में काम किया।
वहीं मलाइका अरोड़ा फिल्म 'दिल से' में 'छैयां छैयां' और 'दबंग' में 'मुन्नी बदनाम हुई' जैसे आइटम नंबर्स के लिए जानी जाती हैं। वह अपनी फिटनेस को लेकर भी चर्चा में रहती हैं।